एक्सप्लोरर

CSK की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा, दूसरे नंबर पर इस टीम ने किया कब्जा, जानें RCB का हाल

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली टीम है. लिस्ट में मुंबई इंडियंस दूसरे पायदान पर मौजूद है. तो आइए जानते हैं कि आरसीबी का क्या हाल है.

CSK Highest Brand Value: आईपीएल मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है. हर बढ़ते साल के साथ आईपीएल की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ती जा रही है. 2022 से टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई के लिए खेलते हैं और 2023 के सीजन तक उन्होंने टीम की कमान भी संभाली. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल की मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ब्रांड वैल्यू के मामले में किस नंबर पर है और बाकी टीमों का क्या हाल है. 

ब्रांड फाइनेंस की आईपीएल रिपोर्ट के मुताबिक, लीग ने टोटल ब्रांड वैल्यू में 13% की बढ़ोत्तरी देखी है. 2023 में लीग की ब्रांड वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर (करीब 90,679 करोड़ रुपए) थी, जो 2024 में 12 बिलियन डॉलर (करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये) हो गई. टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी. वहीं ब्रांड फाइनेंस 2009 से आईपीएल ब्रांड वैल्यू की रिपोर्ट जारी कर रहा है. 2009 में टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू 2 बिलियन डॉलर (करीब 16,943 करोड़ रुपये)

चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा 

लीग में मौजूद 10 टीमों में सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली टॉप-4 टीमें देखी जाएं तो चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर, मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर और कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर मौजूद है. चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू 122 मिलियन डॉलर (करीब 1,033 करोड़ रुपये) की है. 

फिर दूसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 119 मिलियन डॉलर (करीब 1,008 करोड़ रुपये) की है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 117 मिलियन डॉलर (करीब 991 करोड़ रुपये) की है. फिर चौथे पायदान पर मौजूद केकेआर की ब्रांड वैल्यू करीब 923 करोड़ रुपये है. 

इसके बाद सनाराइजर्स हैदराबाद की टीम 719 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें पायदान पर है. फिर राजस्थान रॉयल्स 686 करोड़ रुपये के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स 677 करोड़ रुपये के साथ सातवें, गुजरात टाइटंस 584 करोड़ रुपये के साथ आठवें, पंजाब किंग्स 576 करोड़ रुपये के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 508 करोड़ रुपये के साथ ब्रांड वैल्यू में 10वें पायदान पर है. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: 3 साल बाद किसी गेंदबाज ने ली हैट्रिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच वेलिंग्टन में रचा गया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget