एक्सप्लोरर

SRH vs CSK: यूएई में कायम है चेन्नई के धुरंधरों का जलवा, हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ का टिकट किया पक्का

Hyderabad vs Chennai: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. वहीं फाफ डूब प्लेसिस ने 41 रनों की पारी खेली.

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: शारजाह में खेले गए आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई ने चार विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. वहीं फाफ डूब प्लेसिस ने 41 रनों की पारी खेली. हालांकि, अंत में कप्तान एमएस धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. यूएई में खेले जा रहे दूसरे हाफ में चेन्नई की यह लगातार चौथी जीत है. वहीं इस सीज़न में 11 मैचों में चेन्नई की यह कुल 9वीं जीत है. इसके साथ ही उसने प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है. 

हैदराबाद से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 75 रनों की साझेदारी की. हालांकि, गायकवाड़ अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 45 रनों के स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए. 

इसके बाद मोईन अली और फाफ के बीच दूसरे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन अली 17 गेंदो में दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें राशिद खान ने पवेलियन भेजा. फिर जेसन होल्डर ने सुरेश रैना (02) को आउट कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराने की कोशिश की. इसके कुछ देर बाद ही फाफ भी 41 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. 

इस समय ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम मैच में वापसी कर लेगी, लेकिन अंबाती रायडू और एमएस धोनी ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया. धोनी 11 गेंदो में 14 और रायडू 13 गेंदो में 17 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों ने अपनी अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. हालांकि, दिलचस्प बात यह रही कि धोनी ने अपने पुराने स्टाइल में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा राशिद खान को एक सफलता मिली.

हैदराबाद ने बनाए थे 134 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय सिर्फ दो रनों पर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन भी 11 गेंदो में 11 रन बनाकर चलते बने. रॉय को हेजलवुड ने और विलियमसन को ब्रावो ने आउट किया. 

43 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए युवा प्रियम गर्ग. लेकिन वह भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और 10 गेंदो में सात रन बनाकर चलते बहने. उन्हें भी ब्रावो ने पवेलियन भेजा. इसके कुछ देर बाद ही रिद्धिमान साहा भी आउट हो गए. उन्होंने 46 गेंदो में 44 रन बनाए. साहा ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए. 

74 रनों पर चार विकेट गिर जाने के बाद अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की पारी को आगे बढाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की. अभिषेक बड़ी हिट लगाने के चक्कर में 18 रनों पर आउट हो गए. उन्होंने कुल 13 गेंदो का सामना किया और इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद समद भी 14 गेंदो में 18 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने भी एक चौका और एक छक्का लगाया.

अंत में राशिद खान ने दो चौकों की मदद से 13 गेंदो में नाबाद 17 रन बनाए और टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाया. वहीं जेसन होल्डर पांच रन बनाकर आउट हुए. वहीं भवनेश्वर कुमार दो रनों पर नाबाद लौटे.

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा ब्रावो ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट चटकाए. साथ ही शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget