एक्सप्लोरर

CSKvRR: शेन वाटसन के शतक से सीएसके ने नए घर में किया जीत से आगाज़

शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है. सीएसके पुणे में खेले अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया.

नई दिल्ली/पुणे: शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है. सीएसके पुणे में खेले अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया.

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को 18.3 ओवर में 140 रन पर समेटकर 64 रन से मैच जीत लिया.

चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.

चेन्नई से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 32 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. टीम इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट खोती चली गई और चेन्नई के लक्ष्य से 64 रन दूर रह गई.

राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 45 रन बनाए. उन्होंने 37 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के दम पर 45 रन बनाए. जोस बटलर ने 22 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 16 रन का योगदान दिया.

चेन्नई की तरफ से दीपक चहर ने 30 रन पर दो विकेट, शार्दुल ठाकुर ने 18 रन पर दो विकेट, ड्वेन ब्रावो ने 16 रन पर दो विकेट और कर्ण शर्मा ने 13 रन पर दो विकेट लिए. वाटसन और इमरान ताहिर को 1-1 विकेट मिला.

CSKvRR: शेन वाटसन के शतक से सीएसके ने नए घर में किया जीत से आगाज़

इससे पहले, ओपनर शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के दम पर चेन्नई ने पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया.

वाटसन ने 57 गेंदों पर नौ चौकों और छह छक्कों की बदौलत 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. वह पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए. आईपीएल में वाटसन का यह सर्वोच्च स्कोर है.

लीग के 11वें सीज़न में शतक जमाने वाले वाटसन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाए थे.

पहली बार राजस्थान के खिलाफ खेल रहे वाटसन इससे पहले लीग में राजस्थान टीम का हिस्सा हुआ करते थे और उन्होंने एक बार चेन्नई के खिलाफ भी शतक लगाया था. अब लीग के 11वें संस्करण में वाटसन ने चेन्नई की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ शतक बनाया.

वाटसन ने अंबाती रायडु (12) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन, रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 81, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 20, सैम बिलिंग्स (3) के साथ चौथे विकेट के लिए 10 और ब्रावो के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की.

वाटसन के अलावा दो मैचों के बाद फिर से टीम में लौटे सुरेश रैना ने 29 गेंदों पर नौ चौकों के दम पर 46 रन बनाए. ड्वेन ब्रावो ने 16 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत नाबाद 24 रन का योगदान दिया. चेन्नई ने आखिरी पांच ओवरों में 44 रन जोड़े.

राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने चार ओवर में मात्र 20 रन देकर तीन विकेट और बेन लॉगिन ने 38 रन पर दो विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget