एक्सप्लोरर

IPL 2022 के आगाज़ से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IPL 2022 का आगाज़ 26 मार्च को होगा. वहीं RCB अपना पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि कप्तानी के बोझ के बिना विराट कोहली तनावमुक्त नजर आते हैं, जो आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में विरोधी टीमों के लिए खतरनाक संकेत हैं. पिछले साल के आईपीएल के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने राष्ट्रीय टी20 और टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी जबकि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया. 

ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि अब विराट कोहली मैदान पर ही मुंहतोड़ जवाब देने वाले आक्रामक क्रिकेटर नहीं हैं, जैसा कि वह होते थे और यह हैरानी भरा है. मैक्सवेल ने आरसीबी के पोडकास्ट पर कहा, उसे पता है कि वह कप्तान की जिम्मेदारी छोड़ चुका है जो मुझे लगता है कि संभवत: उसके लिए बड़ा बोझ था. शायद पिछले कुछ समय से उस पर इसका बोझ था और अब वह इससे मुक्त हो चुका है, यह शायद विरोधी टीम के लिए खतरनाक खबर है. 

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज मैक्सवेल खुश हैं कि कोहली ऐसे चरण में हैं जहां वह असल में लुत्फ उठाएंगे. उन्होंने कहा, थोड़ा राहत महसूस करना उसके लिए शानदार होगा और वह असल में बिना किसी बाहरी दबाव के अपने करियर के अगले कुछ सालों का लुत्फ उठा पाएगा. मुझे लगता है कि इससे पहले उसके खिलाफ खेलते हुए वह बेहद आक्रामक प्रतिस्पर्धी था जो मैदान पर ही आपको जवाब देता था. वह हमेशा खेल पर दबदबा बनाने की कोशिश करता था. विरोधी पर हावी होने की कोशिश करता था. 

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वह कोहली के साथ क्रिकेट पर बातें करना पसंद करते हैं और हैरान हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान उनका करीबी मित्र बन गया है. 

RCB का पूरा शेड्यूल- (लीग स्टेज)

1-  27 मार्च: बनाम पंजाब किंग्स
2-  30 मार्च: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
3-  5 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स
4-  9 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस
5-  12 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
6-  16 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स
7-  19 अप्रैल: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
8-  23 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
9-  26 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स
10- 30 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस
11- 4 मई: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
12- 8 मई: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
13- 13 मई: बनाम पंजाब किंग्स
14- 19 मई: बनाम गुजरात टाइटंस.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक करेंगे ओपनिंग, जानें कैसी हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: एमएस धोनी से लेकर श्रेयस अय्यर तक, जानें सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget