एक्सप्लोरर

IND vs WI: कप्तान विराट कोहली को नहीं थी उम्मीद 3 दिन में खत्म हो जाएगा मैच

एक बार फिर भारतीय टीम ने तीन दिन में मैच जीत लिए लेकिन कप्तान कोहली को इस बात की उम्मीद नहीं थी.

पहले टेस्ट के बाद भारत ने दूसरे और आखिरी टेस्ट को भी 3 दिन में जीत कर सीरीज को 2-0 से जीत लिया. लेकिन कप्तान विराट कोहली को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि हैदराबाद में खेला गया मुकाबला भी टीम तीन दिन में जीत लेगी. भारत ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीता.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमने आज सुबह इस जीत की उम्मीद नहीं की थी. वेस्टइंडीज ने हम पर दबाव बनाने की अच्छी कोशिश की थी. हमारे लिए 50-60 रनों की बढ़त हासिल करना मददगार रहा. हम अधिक रन भी बनाना चाहते थे लेकिन हम जानते थे कि गेंदबाजी से कैसे विरोधी टीम पर दबाव बनाना है. हालांकि, तीन दिन में मैच खत्म हो जाएगा यह नहीं सोचा था."

दूसरे मैच में भारत की जीत में उमेश यादव की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कुल 10 विकेट हासिल किए. भारत के तेज गेंदबाजी की प्रशंसा करते हुए कोहली ने कहा, "अगर आप तीन नए खिलाड़ियों को देखें, जो इस टीम में आए थे, तो आप देखेंगे कि उन्होंने अपने अवसरों का पूरा फायदा उठाया. मुझे लगता है कि इन सभी चीजों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन मैं उमेश के योगदान को अहम मानूंगा."

कोहली ने कहा, "शार्दुल ठाकुर इस मैच में चोटिल हो गए. ऐसे में उमेश का 10 विकेट लेना बेहतरीन रहा. उनकी ऊर्जा मैदान पर भी शानदार थी. हम सब उनकी इस उपलब्धि पर खुश हैं."

बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं जेसन होल्डर
वहीं दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश दिखे. मैच के बाद एक बयान में होल्डर ने कहा, "निश्चित तौर पर टीम की बल्लेबाजी से थोड़ी निराशा है. हमने पहले टेस्ट मैच के बाद दूसरे मैच में अच्छी वापसी की थी. इस सीरीज में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया."

वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस सीरीज में उन्हें अधिक तेज गेंदबाजों की जरूरत थी. उन्होंने कहा, "इन मैचों में तेज गेंदबाजों को अधिक विकेट मिले हैं. हमें भी अतिरिक्त तेज गेंदबाजों को लेकर चलना चाहिए था. हमें अपने आप को समय देने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget