एक्सप्लोरर

एशेज में शानदार प्रर्दशन के लिए कप्तान स्मिथ ने चयनकर्ताओं को दिया श्रेय

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद जीत का श्रेय चयनकर्ताओं के कड़े फैसले को दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारिश से बाधित और खराब पिच के कारण सुर्खियों बटोरने वाले वाका मैदान पर जीत के साथ 3-0 अजेय बढ़त ले ली है.

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद जीत का श्रेय चयनकर्ताओं के कड़े फैसले को दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारिश से बाधित और खराब पिच के कारण सुर्खियों बटोरने वाले वाका मैदान पर जीत के साथ 3-0 अजेय बढ़त ले ली है.

स्मिथ ने कहा कि इस नतीजे से ऑस्ट्रेलिया अपने घर में पिछले चार एशेज में तीसरी बार वाइटवाश की तरफ बढ़ रहा है जोकि चयनकर्ताओं के कड़े फैसले के कारण संभव हो सका है.

विकेटकीपर टिम पेन का चयन उस वक्त हुआ जब वह अपनी घरेलू टीम तस्मानिया के लिये भी विकेटकीपिंग नहीं कर रहे थे. शॉन मार्श (34 साल) के चयन की भी आलोचना हुई थी. इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच के लिये बल्लेबाज पीटर हैंडसकाम्ब की जगह टीम में ऑलराउंडर मिशेल मार्श को अचानक टीम में शामिल करने पर भी सवाल उठे.

पेन ने विकेट के पीछे कमाल करते हुये 43.33 की औसत से 130 रन बना फॉर्म में होने का संकेत दिया जबकि शॉन मार्श ने एडिलेड में खेले गये दूसरे टेस्ट में जरूरत के समय शतक लगाया.

मिसेल मार्श ने भी तीसरे टेस्ट में अपना पहला शतक ठोका और 181 रन बना कर जीत की नींव रखी.

स्मिथ ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है उनका चयन सही था. पेन को लंबे समय से देश का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता है और उन्होंने शानदार तरीके से अपने काम का अंजाम दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने (पेन) जिस तरह बल्लेबाजी की वह कमाल का था. नंबर सात पर हमारे लिये उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करी. शॉन मार्श ने भी उम्दा खेल दिखाया.’’ स्मिथ ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुये कहा कि दोनों टीमों के गेंदबाजी आक्रमण में बड़ अंतर था. मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस तीनों इंग्लैंड के गेंदबाजों से ज्यादा तेज गेंदबाजी करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget