एक्सप्लोरर

IPL 11: चोटिल होकर अगले दो मुकाबलों से बाहर हुए सुरेश रैना

पूरे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 11 में दमदार वापसी की है. देश के सबसे अनुभवी कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में येलो ब्रिगेड बेहतरीन रंग में नज़र आ रही है.

नई दिल्ली/चेन्नई: पूरे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 11 में दमदार वापसी की है. देश के सबसे अनुभवी कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में येलो ब्रिगेड बेहतरीन रंग में नज़र आ रही है.

टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर अभी तक पॉइंट्स टेबल को टॉप किया है. ये तो बात रही मैदान की, लेकिन मैदान से बाहर सीएसके की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

पहले केदार जाधव की चोट, फिर फाफ डू प्लेसी और मुरली विजय का अनफिट होना, इसके बाद चेन्नई से मैचों का पुणे शिफ्ट होने के बाद सीएसके के लिए एक और बुरी खबर आई है. जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि आईपीएल सुपरहीरो सुरेश रैना अगले दो मुकाबलों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

सुरेश रैना को 10 अप्रेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते वक्त पिण्डली में चोट लगी थी. केकेआर के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रैना पारी के दसवें ओवर नें जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे. तब ही सुनील नारायण की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश में उन्हें ये तकलीफ हुई. जिसके तुरंत बाद वो आउट भी गए.

इसके बाद अब ये चोट थोड़ी गंभीर बताई जा रही है और किंग्स इलेवन पंजाब(15 अप्रेल) और राजस्थान रॉयल्स(20 अप्रेल) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबलों से रैना बाहर हो गए हैं. यानी अगले 8 दिन में होने वाले दोनों अहम मुकाबलों के प्लेइंग इलेवन में अब सुरेश रैना नहीं खेल पाएंगे.

हालांकि सुरेश रैना का बल्ला अब तक आईपीएल के दोनों मुकाबलों में शांत ही रहा है. पहले मैच में मुंबई के खिलाफ वो महज़ 4 रन बना सके, जबकि केकेआर के खिलाफ उनकी पारी 14 रनों पर खत्म हुई.

चेन्नई के लिए रैना के बाहर होने की खबर परेशान करने वाली है क्योंकि इस सीज़न के पहले मुकाबले में ही हेम्सट्रिंग इंजरी की वजह से टीम केदार जाधव को खो चुकी है. हालांकि सीएसके के लिए एकमात्र राहत की खबर ये है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी अपनी उंगली की चोट से उबर गए हैं और अगले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं.

फाफ डू प्लेसी के अलावा ओपनर मुरली विजय भी अपनी पसली की चोट से उबर आए हैं और वो भी टीम के साथ अगले मुकाबले में जुड़ सकते हैं. इन दोनों अनुभवी स्टार्स के अलावा टीम के पास युवाओं की भी लंबी फौज है. इसमें ध्रुव शौरी, क्षितिज शर्मा, एन जगदैसन और डेविड विली के रूप में प्लेयर्स शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget