एक्सप्लोरर

सीएसी को मिली हरी झंडी, अगस्त के मध्य में होगा भारतीय टीम के कोच का चयन

भारतीय क्रिकेट टीम की कोच की नियुक्ती के लिए लिये बीसीसीआई की कानूनी टीम ने हरी झंडी दे दी है.

कपिल देव की अगुवाई वाले पैनल को अगस्त के मध्य तक भारतीय पुरूष टीम का अगला कोच नियुक्त करने के लिये बीसीसीआई की कानूनी टीम ने हरी झंडी दे दी है. देश के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल के अलावा अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी नव नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं. विनोद राय ने बीसीसीआई के 22 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के बारे में कहा कि 26 राज्य संघ पूरी तरह से लोढ़ा सिफारिशों का पालन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य इकाइयों के चुनाव के लिये चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं. सीओए की आठ अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले राजधानी में बैठक हुई जिसमें कई मसलों पर चर्चा की गयी. हितों के टकराव के घोषणापत्र की जांच करना उनके एजेंडा का प्रमुख विषय था. विनोद राय से पूछा गया कि क्या सीएसी को अगला मुख्य कोच नियुक्त करने के लिये मंजूरी मिल गयी है, उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसकी (घोषणापत्र) की जांच की. यह सही है. सब कुछ ठीक है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीएसी का फैसला अंतिम होगा और उम्मीद्वारों का इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होगा. इसके बाद नियुक्त की जाएगी. ’’ चुनाव के संदर्भ में लगता है कि राय को विश्वास है कि उनकी टीम ने अच्छी प्रगति की है. उन्होंने कहा, ‘‘हम न्यायमित्र के साथ सलाह मशविरा करेंगे. कुल 26 राज्य इकाइयां चुनाव कराने के लिये तैयार हैं जबकि चार अन्य राज्य संघ शर्तों का पूरा पालन करते हैं लेकिन उन्होंने अब तक चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं किया है. निश्चित तौर पर जिन्होंने लोढ़ा सिफारिशों का पालन किया है केवल वे ही बीसीसीआई चुनावों में मतदान कर पाएंगे. ’’ भारतीय टीम के वर्तमान कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल वेस्टइंडीज दौरे के कारण 45 दिन तक बढ़ाया गया है. इसमें मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरूण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर शामिल हैं. इन सभी के साथ विश्व कप तक अनुबंध था. कपिल, गायकवाड़ और रंगास्वामी की समिति ने ही पिछले साल दिसंबर में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में डब्ल्यूवी रमन की नियुक्ति की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget