एक्सप्लोरर

CAA विरोध पर विराट कोहली ने कहा- 'मैं कोई गैर- जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहता'

कोहली से जब सीएए के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर मैं किसी तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहता. ऐसे मुद्दे पर जिसे लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं."

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर किसी तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहते. पूरे देश में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. गुवाहाटी में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन की हवा मजबूत थी. तमाम विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को यहां भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाना है. मैच की पूर्व संध्या पर कोहली से जब सीएए के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर मैं किसी तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहता. ऐसे मुद्दे पर जिसे लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं." उन्होंने कहा, "मुझे इस पर बात करने से पहले, इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, मुझे पता होना चाहिए कि ये क्या है और क्या चल रहा उसके बाद जिम्मेदारी से इस पर अपनी बात रखनी चाहिए." उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के इस पर बयान देने से वह विवादों में नहीं पड़ना चाहते. कप्तान ने कहा, "आप एक बात कहेंगे तो दूसरे कुछ और कहेगा. इसलिए मैं इस तरह के किसी मामले में नहीं पड़ना चाहता जिसके बारे में मुझे पूरा जानकारी नहीं है. मेरी तरफ से यह जिम्मेदारी भरा कदम भी नहीं होगा." असम में कई दिनों तक प्रदर्शनों के बाद अब राज्य शांति की ओर बढ़ रहा है. कोहली से जब शहर की सुरक्षा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह शहर पूरी तरह से सुरक्षित है. हमें सड़कों पर किसी तरह का समस्या नहीं दिखी." असम क्रिकेट संघ (एसीए) ने पहले ही साफ कर दिया है कि बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मोबाइल, पर्स ले जाने की मंजूरी नहीं है. इसके अलावा बैनर्स और पोस्टर्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget