एक्सप्लोरर

आशीष नेहरा की वापसी पर बोले बुमराह, युवा गेंदबाजों को मिलेगी मदद

आशीष नेहरा की वापसी पर बोले बुमराह, युवा गेंदबाजों को मिलेगी मदद

रांची: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आशीष नेहरा की टीम में वापसी पर जसप्रीत बुमराह ने सही ठहराते हुए कहा है कि नेहरा अपने साथ अच्छा खासा अनुभव लेकर आएंगे. बुमराह ने नेहरा के साथ बिताए अपने पुराने दिनों को भी याद किया.

बुमराह ने शुक्रवार को कहा, "वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. मैं उनके साथ टी-20 विश्व कप में खेला हूं. उनका टीम में वापस आना हमारे लिए अच्छी बात है." उन्होंने कहा, "उनके पास हमारे साथ बांटने के लिए काफी कुछ है. वह मेरे जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. जब वह टीम में आते हैं तो माहौल अच्छा होता है."

बुमराह सीमित ओवरों में भारत के मुख्य गेंदबाज बन कर उभरे हैं. उन्होंने कहा, "जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आपको अलग से किसी प्ररेणा की जरूरत नहीं पड़ती, आप पहले से ही काफी खुश रहते हो."

डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बना चुके बुमराह ने कहा, "आप किसी भी प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करें. जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है, जिसे आपको पूरा करना होता है."

भारत को इस साल छह वनडे और नौ टी-20 मैच और खेलने हैं. इन दोनों प्रारूप में बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है.

मैच से पहले अपनी रणनीति पर बुमराह ने कहा, "हम हर समय अपने आप में सुधार करना चाहते हैं. हम एक दूसरे से लगातार सवाल करते रहते हैं. हम सीनियर खिलाड़ियों से लगातार सीखते रहते हैं कि हम और क्या कर सकते हैं."

उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान अभ्यास पर रहता है. हम परिणाम पर ध्यान नहीं देते हैं. हम हर मैच के साथ बेहतर होना चाहते हैं." भारत टी-20 में लगातार छह जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा, लेकिन बुमराह का कहना है कि वह पिछले रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

उन्होंने कहा, "हम सिर्फ अपनी तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं. हमें प्रारूप में कुछ योग्यताओं की जरूरत होती है. हम इस पर ध्यान दे रहे हैं." वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल करने के बाद भारत की कोशिश टी-20 में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget