एक्सप्लोरर

Umran Malik Team India: ब्रायन लारा ने उमरान मलिक की जमकर की तारीफ, पढ़ें क्या दी खास सलाह

Brian Lara SRH: महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की तारीफ की है. लारा ने उमरान को एक खास सलाह भी दी है.

Brian Lara Umran Malik Team India: टीम इंडिया के युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने बहुत ही कम समय में नाम कमा लिया. वे अपनी रफ्तार की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे. लेकिन उमरान फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 10 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं. महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने उमरान की तारीफ की है. लारा का कहना है कि उमरान आने वाले वक्त में सनसनीखेज गेंदबाज बनेंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने उमरान को सलाह भी दी है. 

लारा और उमरान इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साथ काम कर चुके हैं. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक लारा ने कहा, ''वे आने वाले समय में सनसनी की तरह होंगे. लेकिन उन्हें यह बहुत ही जल्द सीखने की जरूरत है कि तेज गेंदबाजी असल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को परेशान नहीं करती है. आपके क्षमता के मुताबिक गेंद से कुछ अलग करने की जरूरत होगी. इसके साथ-साथ समझदार भी होना पड़ेगा.''

उन्होंने उमरान का जिक्र करते हुए कहा, ''वे अभी बहुत युवा हैं. हमारे सामने कई उदाहरण हैं. वसीम अकरम के पास कच्छी स्पीड थी. मैल्कम मार्शल और माइकल होल्डिंग पास खतरनाक स्पीड थी. लेकिन वे सभी एक समय पर स्पीड के साथ किसी न किसी ट्रिक का इस्तेमाल करते रहे हैं. सिर्फ स्पीड ही काफी नहीं है. अगर वे (उमरान मलिक) डेल स्टेन के साथ काम करते हैं, तो वह निश्चित रूप से भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं."

बता दें कि उमरान ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 10 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 13 विकेट लिए. उमरान का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन 57 रन देकर 3 विकेट लेना रहा. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 8 टी20 मैचों में 11 विकेट लिए. उमरान ने भारत के लिए नवंबर 2022 में वनडे डेब्यू किया था. वहीं जून 2022 में टी20 डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए जल्द हो सकती है टीम इंडिया की घोषणा, पढ़ें किसे-किसे मिल सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और गिल की वजह से हारा भारत, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने सबकुछ समझाया; नहीं चेज हुए थे 388 रन
रोहित और गिल की वजह से हारा भारत, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने सबकुछ समझाया
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget