एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए जल्द हो सकती है टीम इंडिया की घोषणा, पढ़ें किसे-किसे मिल सकती है जगह

Team India Squad: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की जल्द ही घोषणा हो सकती है. टीम इंडिया इसके बाद विश्व कप भी खेलेगी. लिहाजा उसको ध्यान में रखकर खिलाड़ियों का चयन होगा.

Team India Squad Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुल्तान में आयोजित होगा. पाकिस्तान ने इसके लिए टीम की घोषणा कर दी है. अब भारत भी जल्द ही टीम की घोषणा कर सकता है. टीम इंडिया रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 16 अगस्त से पहले टीम घोषित कर सकता है.

इस बार एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है. यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा. न्यूज18 की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई 16 अगस्त से पहले टीम घोषित कर सकती है. इसके लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी जा सकती है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वे चोट की वजह से बाहर चल रहे थे. बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है. वे एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं.

श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर थे. लेकिन कृष्णा मैदान पर वापसी कर चुके हैं. वे आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा भी हैं. राहुल ने बैटिंग और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है. अगर वे फिट रहे तो एशिया कप के लिए मौका मिल सकता है. एशिया कप के बाद 5 अक्टूबर से विश्व कप का आगाज होगा. भारतीय टीम की निगाहें इस टूर्नामेंट पर भी होंगी.

पीटीआई से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स राहुल और श्रेयस दोनों को टीम में रखना चाहते हैं. राहुल मैच के लिए लगभग फिट हो गए हैं. लेकिन यह देखना बाकी है क्या वे 50 ओवरों तक विकेटकीपिंग कर सकेंगे या नहीं. 

एशिया कप के लिए भारत के इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मौका : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़ें : Indian Team: तेज़ गेंदबाज़ों को क्यों होती है इंजरी? भारतीय स्टार ने बयां कर दी सारी सच्चाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget