एक्सप्लोरर

BRH vs MLS: BBL 2023 के पहले मुकाबले में कॉलिन मुनरो का कहर, मैक्सवेल की टीम के खिलाड़ियों की जमकर धुलाई

Brisbane Heat vs Melbourne Stars: ब्रिस्बेन हीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेलबर्न स्टार्स को हरा दिया. इस मुकाबले में कॉलिन मुनरो ने नाबाद 99 रन बनाए.

Big Bash League 2023-24: ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स को बिग बैश लीग 2023-24 के पहले मुकाबले में 103 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में कॉलिन मुनरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 99 रन बनाए. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाजों की खूब धुलाई की. मुनरो इससे पहले भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. मुनरो के साथ-साथ मैक्स ब्रायंट ने भी शानदार बैटिंग की. उन्होंने 3 चौके लगाए.

दरअसल मेलबर्न स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान ब्रिस्बेन हीट के लिए कप्तान ख्वाजा और मुनरो ओपनिंग करने पहुंचे. ख्वाजा 19 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन मुनरो आखिरी तक टिके रहे. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद 99 रन बनाए. मुनरो की इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया. उनके साथ खिलाड़ी मैक्स ब्रायंट ने नाबाद 15 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके भी लगाए.

अहम बात यह रही कि मुनरो ने वर्ल्ड कप विनर टीम के खिलाड़ी को धोया. उन्होंने मैक्सवेल की टीम के खिलाड़ियों की जमकर धुलाई की. इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा. उसके गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए. जोएल पेरिस ने 4 ओवरों में 46 रन दिए. मैक्सवेल ने 3 ओवरों में 44 रन दिए. वे सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उसामा मीर ने 2 ओवरों में 20 रन दिए. 

बता दें कि यह बिग बैश लीग 2023 का पहला मुकाबला था. अब अगला मैच शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट का क्वालीफायर मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं नॉकआउट मुकाबला 20 जनवरी को आयोजित होगा. इसके बाद चैलेंजर मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा. फाइनल मैच 24 जनवरी को आयोजित होगा. इन मुकाबले के वेन्यू का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें : BBL 2023-24: बिग बैश लीग के पहले मुकाबले में हार गई मैक्सवेल की टीम, बुरी तरह फ्लॉप हुए स्टोइनिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget