एक्सप्लोरर

ब्रावो का दावा- 2016 के वर्ल्ड कप विजेता से ज्यादा मजबूत है मौजूदा वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड चैंपियन हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने दो बार ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया है.

कोरोना वायरस की वजह से इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. लेकिन 2016 की ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य डवेन ब्रावो का मानना है कि वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम काफी मजबूत है. ड्वेन ब्रावो का मानना है कि वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम 2016 में टी 20 विश्व कप जीतने वाली टीम से बेहतर है.

ब्रावो ने कहा कि मौजूदा टी 20 टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई है और इसमें कई सारे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जोकि क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारुप में किसी भी टीम को डरा सकती है. ब्रावो ने कहा, "श्रीलंका में पिछली सीरीज के दौरान हमारी टीम की बैठक हुई थी और कोच फिल सिमंस ने खिलाड़ियों की सूची बल्लेबाजी क्रम में बनाई. इसमें उन्होंने मेरा नाम नौवें स्थान पर लिखा. मैंने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा, सुनिए, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऐसी टी 20 टीम का हिस्सा रहा जब मुझे नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करना पड़ा हो."

उन्होंने कहा, "मैं टीम की बल्लेबाजी क्रम से बेहद प्रभावित था और मैंने साथी खिलाड़ियों से कहा, मुझे लगता है कि यह टीम असल में हमारी विश्व कप विजेता टीम से बेहतर है और यह कोई मजाक नहीं है क्योंकि हमारी बल्लेबाजी 10वें नंबर तक है."

आलराउंडर ब्रावो का मानना है कि इस तरह के हाई-प्रोफाइल बल्लेबाजी क्रम वाली टीम का सामना करना दुनिया में किसी भी टीम के लिए डराने वाली बात होगी. ब्रावो ने कहा, "यह विरोधी को डराने वाली टीम है और यह मुझे रोमांचित करता है. मैं गेंदबाज के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा. पारी के बाद के ओवरों को नियंत्रित करने का प्रयास करूंगा विशेषकर पारी के अंत में डेथ गेंदबाजी के दौरान जो पहले भी हमारे लिए थोड़ी चिंता की बात रही है."

बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम ने दो बार 2012 और 2016 में ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप पर कब्जा किया है. 2016 के बाद पहली बार ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप का आयोजन इस साल होना है. ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप को लेकर कोई बड़ा फैसला अगस्त में हो सकता है.

'कैप्टन कूल' धोनी भी महसूस करते हैं बैटिंग में दबाव, कहा- 'मुझे भी डर लगता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget