एक्सप्लोरर

क्रिकेटर बॉयड रैंकिन ने लिया संन्यास, बेहद ही खास कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

बॉयड रैंकिन ने आयरलैंड के अलावा इंग्लैंड के भी क्रिकेट खेला है. रैंकिन ने 2003 में आयरलैंड की तरफ से डेब्यू किया. लेकिन बाद में वह इंग्लैंड चले गए और वहां इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. 2017 में रैंकिन ने आयरलैंड में वापसी की.

आयरलैंड के क्रिकेटर बॉयड रैंकिन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. आयरलैंड के अलावा रैंकिन ने इंग्लैंड के लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. बॉयड रैंकिन दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. 

इस तेज गेंदबाज ने 2003 में आयरलैंड के लिए पदार्पण किया था और उन्होंने अपने देश के लिए आखिरी टी20 मुकाबला 2020 में ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. इस 36 साल के खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए 2013-14 एशेज टेस्ट मैच के अलावा सात एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं.

आयरलैंड को 2017 में टेस्ट दर्जा मिलने के बाद वह वापस अपने देश लौट गये. उन्होंने कुल तीन टेस्ट, 75 एकदिवसीय और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. रैंकिन ने बयान जारी कर कहा, ''इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना मुश्किल होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस कदम के लिए यह सही समय है.''

दो देशों के लिए खेला टेस्ट क्रिकेट

रैंकिन का कहना है कि 2003 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने इस गेम का जमकर आनंद लिया. रैंकिन ने कहा, ''मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आयरलैंड के लिए इतना खेलूंगा. कई विश्व कप में खेलने के साथ दुनिया की यात्रा करना और आयरिश जर्सी को पहनना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा.''

रैंकिन उन 15 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने दो देशों के लिए टेस्ट मैच खेले हैं. तेज गेंदबाज ने कहा, ''काउंटी क्रिकेट में भी एक लंबा करियर बनाना विशेष रूप से वारविकशर के साथ 11 साल के कार्यकाल का मैं बहुत आभारी हूं. इस दौरान काउंटी चैंपियनशिप, दो बार 50 ओवर की प्रतियोगिता और 2014 में टी 20 ब्लास्ट को जीतना बहुत खास था.''

आयरलैंड को टेस्ट का दर्जा नहीं मिलने की वजह से रैंकिन इंग्लैंड आ गए थे. रैंकिन ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू करने को भी गर्व का पल बताया.

IPL को बीच में छोड़कर घर जाना चाहते थे युजवेंद्र चहल, चौंकाने वाला खुलासा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget