एक्सप्लोरर

विराट कोहली का विकेट गंवाने से निराश हैं ट्रेविस हेड

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्रेविस हेड ने कहा कि विराट कोहली का कीमती विकेट गंवाना हमारे लिए निराशाजनक रहा.

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्रेविस हेड ने कहा कि विराट कोहली का कीमती विकेट गंवाना हमारे लिए निराशाजनक रहा. हेड का मानना है कि दूसरे दिन सुबह कूकाबुरा की सख्त गेंद का ऑस्ट्रेलियाई पूरा फायदा उठाना चाहेगी.

मैच के पहले दिन कोहली जब 47 रन पर थे तब कप्तान टिम पेन ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ा दिया.

हेड ने कहा, ‘‘स्टार्क ने वह दिन का सर्वश्रेष्ठ ओवर किया था. उन्होंने कोहली को अंदर और बाहर जाती गेंदों से परेशान किया. उम्मीद है कि यह नई गेंद कल सुबह भी उपयोगी साबित होगी. यह मौका गंवाना निराशाजनक है लेकिन ऐसा होता है.’’

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने टिककर खेलने को तरजीह दी. भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 215 रन बनाये हैं. उस समय कोहली 47 और चेतेश्वर पुजारा 68 रन पर खेल रहे थे. इससे पहले मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू मैच में 76 रन की पारी खेली.

हेड ने कहा, ‘‘हम आज चार-पांच विकेट लेना पसंद करते लेकिन कल सुबह का पहला सेशन काफी महत्वपूर्ण होगा और अगर हम सुबह दो विकेट लेने में सफल रहते हैं तो इसका फायदा मिलेगा क्योंकि गेंद सख्त रहेगी और बाद में बायें हाथ के दो बल्लेबाज खेलने के लिये आएंगे.’’

हेड ने कहा कि गेंदबाजी यूनिट ने रन गति पर अंकुश लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद जतायी कि दूसरे दिन भी वे इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘हां यह मुश्किल दिन था. टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद थकाने वाला दिन और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. हमने दबाव बनाया और हमने अब तक पूरी सीरीज में देखा है कि किसी भी दिन ऊंची दर से रन नहीं बने.’’

हेड ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है. हमेशा आपको अच्छा विकेट नहीं मिलता और आज हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अब कल की सुबह अहम होगी और हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम कल भी आज जैसी गेंदबाजी करें. मुझे लगता है कि हमने कड़ी परिस्थितियों में भारत पर अंकुश लगाये रखा.’’

उन्होंने दो विकेट लेने के लिये कमिन्स की भी तारीफ की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget