एक्सप्लोरर

Border-Gavaskar Trophy: क्या दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होंगे डेविड वॉर्नर? जानिए वजह

Delhi Test: डेविड वॉर्नर भारत के विरुद्ध नागपुर टेस्ट में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए. अब दूसरे टेस्ट में उन्हें टीम से बाहर करने की चर्चा जोर पकड़ रही है.

India vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे. नागपुर में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में वह पहली पारी में 1 और दूसरी इनिंग्स में 10 रन बनाकर आउट हुए. उनकी खराब परफॉर्मेंस के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या डेविड वॉर्नर को दिल्ली में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर देना चाहिए या नहीं. नागपुर टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हराया था. 

वॉर्नर को ड्रॉप करने के पक्ष में जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि डेविड वॉर्नर के दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम से ड्रॉप कर देना चाहिए. जॉनसन के मुताबिक ट्रेविस हेड को उनकी जगह टीम में मौका दिया जाए. वहीं अगर हेड की बात की जाए तो उनका औसत एशियाई पिचों पर मामूली रहा है. एशिया में हेड का औसत 21.30 का है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 7.66 की औसत से सिर्फ 23 रन बनाए थे. नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से नाकाम होने वाले वॉर्नर इकलौते बल्लेबाज नहीं थे. कंगारू टीम के ज्यादातर बैटर भारतीय स्पिनर्स की गेंदें पढ़ने से चूक गए. 

कभी ड्रॉप नहीं हुए वॉर्नर

एशिया में ट्रेविस हेड के खराब रिकॉर्ड को देखते हुए क्या वॉर्नर को टीम से ड्रॉप किया जाएगा इसकी गुंजाइश बहुत कम है? साल 2018 में वॉर्नर पर लगे एक साल के बैन को अगर छोड़ दिया जाए तो उन्हें कभी टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है. हालांकि उपमहाद्वीप में खेलते हुए वॉर्नर ज्यादातर संदेह में रहे हैं. साल 2016 में श्रीलंका दौरे पर वॉर्नर ने कहा था, आपको काफी धैर्य रखना होगा. बाउंड्री के लिए आपको इंतजार करना होगा. उधर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने साफ किया है कि शीर्ष क्रम में बदलाव की अपेक्षा दृष्टिकोण में बदलाव जरूरी है. 

यह भी पढ़ें:

Cheteshwar Pujara: जब KKR के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए पुजारा, शाहरुख खान ने दक्षिण अफ्रीका में करवाई थी सर्जरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget