एक्सप्लोरर

IND vs AUS: विराट कोहली का है ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा! सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी

Border–Gavaskar Trophy: पिछले कई मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. सौरव गांगुली ने उनकी खराब फॉर्म पर बात की और बड़ी भविष्यवाणी भी की.

Sourav Ganguly on Virat Kohli Australia Tour: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले कई मैचों से विराट कोहली की फॉर्म उनका साथ नहीं दे रही है. साल 2024 भी कोहली के लिए अब तक अच्छा साबित नहीं हुआ है. न तो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली का बल्ला चला और न ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में. क्योंकि विराट कोहली के नाम ऑस्ट्रेलिया में कई टेस्ट रिकॉर्ड दर्ज हैं, इसलिए फैंस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी फॉर्म के लौटने की उम्मीद कर रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कोहली की फॉर्म को लेकर कई बातें कहीं और विराट के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरे पर भविष्यवाणी भी की.

गांगुली ने कोहली को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
सौरव गांगुली का मानना ​​है कि यह सीरीज विराट कोहली के लिए खास तौर पर अहम हो सकती है, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी टेस्ट दौरा हो सकता है. 36 साल के हो चुके कोहली के लिए भविष्य में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलना मुश्किल हो सकता है. इस बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा, "वह एक चैंपियन बल्लेबाज हैं और उन्होंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2014 में वहां चार शतक और 2018 में एक शतक लगाया था. वह इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे और उन्हें इस बात का भी अहसास होगा कि यह उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है."

कोहली के खराब फॉर्म से चिंतित नहीं हैं गांगुली
सौरव गांगुली ने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर ज्यादा चिंता नहीं जताई और कहा, "न्यूजीलैंड की पिचें बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल थीं, लेकिन कोहली को ऑस्ट्रेलिया में अच्छे विकेट मिलेंगे. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे." गांगुली ने ये सारी बातें रेवस्पोर्ट्ज के मंच पर कहीं.

2023 और 2024 में कोहली के टेस्ट आकड़े
विराट कोहली ने 2023 में 8 टेस्ट मैच खेले. इन 8 टेस्ट मैचों में उन्होंने 55.91 की औसत से 671 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. 2023 में विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर 186 रन रहा.

लेकिन विराट कोहली का साल 2024 फॉर्म के लिहाज से अच्छा साबित नहीं हुआ. कोहली ने 2024 में 6 टेस्ट मैच खेले. इन 6 टेस्ट मैचों में उन्होंने 22.72 की औसत से 250 रन बनाए. इसमें जीरो शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. 2024 में विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर सिर्फ 70 रन रहा.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की विराट से थी पुरानी दुश्मनी! पर्थ टेस्ट से पहले किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget