एक्सप्लोरर

मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 333 रन की बढ़त, जानें MCG पर क्या है सबसे बड़ा टेस्ट रन चेज?

Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांचक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

Highest Successful Test Run Chase at MCG: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन खत्म हो गया है. यह टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. चौथे दिन मेलबर्न टेस्ट ने रोमांचक मोड़ ले लिया है. जिसके चलते पांचवें दिन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. यह टेस्ट मैच भारत के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस टेस्ट मैच को जीतकर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखेगा.

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 333 रनों की बढ़त ले ली है. लेकिन भारत अभी तक ऑस्ट्रेलिया का 10वां विकेट नहीं ले पाया है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़ा सफल रन चेज कौन सा रहा है.

एमसीजी पर सबसे बड़ा सफल रन चेज
एमसीजी पर अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज 1928 में इंग्लैंड ने किया था. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 322 रन का लक्ष्य 3 विकेट रहते हासिल किया था. यह रिकॉर्ड लगभग 100 साल पुराना है.

लक्ष्य टीम विपक्षी टीम साल
322 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 1928
297 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 1895
295 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 1953
286 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1929
282 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 1908

आखिरी बार 200+ का सफल चेज
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी बार 200 से ज्यादा का सफल चेज 2013 में हुआ था. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 231 रन के लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल किया था.

एमसीजी पर लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सात बार लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की है, जिसमें से उसे सिर्फ एक बार जीत मिली है. 2011 में भारतीय टीम को 292 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 122 रनों से हार गई थी. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सात बार लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को 4 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.

एमसीजी पर भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर केवल एक बार सफल रन चेज किया है. 2020 में, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने 70 रनों का लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल किया था. हालांकि, जब भी भारत को बड़ा लक्ष्य मिला, उसे संघर्ष करना पड़ा है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम को 4 बार जीत मिली, 8 बार हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच ड्रॉ रहे.

यह भी पढ़ें:
मेलबर्न में होगी बिरयानी पार्टी... पिता की मौजूदगी में नितीश कुमार रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget