एक्सप्लोरर

BLOG: आईपीएल टीम मालिकों को क्यों चाहिए क्रिकेट का बाबा रामदेव?

BLOG: आईपीएल टीम मालिकों को क्यों चाहिए क्रिकेट का बाबा रामदेव?


इस देश में स्वदेशी बनाम विदेशी की लड़ाई बहुत पुरानी है.ऐसे में योग गुरू बाबा रामदेव कब इस लड़ाई में धीरे से कूद गए पता ही नहीं चला.कूदे तो कूदे अपने साथ सैकड़ों उत्पाद भी ले आए.ऐसे उत्पाद जिनका सीधा मुकाबला विदेशी कंपनियों से था.शुरू शुरू में लोग चौंके, हंसे, बहुत से मल्टीस्टोर्स में उन उत्पादों को जगह तक नहीं मिली लेकिन एक बार जब उन उत्पादों का चमकना शुरू हुआ तो फिर उन्होंने बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया. 



बाबा रामदेव ने उन उत्पादों को ‘स्वदेशी’ की भावना से जोड़ा और अब बाजार उनका है.फिलहाल बाबा रामदेव के उत्पादों की गुणवत्ता पर बहस करना लक्ष्य नहीं है.बहस तो इस बात पर होनी चाहिए कि टी-20 की पूरी दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ में ‘इंडियन’ के नाम पर कटौती क्यों होती जा रही है.



एक आम क्रिकेट प्रेमी को ये बात इसलिए खटकती है क्योंकि इस लीग पर उस टीम के खिलाड़ियों का कब्जा होता जा रहा है जिससे आए दिन भारतीय टीम की ‘तू-तू मैं मैं’ लगी रहती है.ज्यादा इतिहास में ना भी जाएं तो पिछले दस साल में यानि एक दशक में दो बातें कोई नहीं भूल सकता.



पहली 2007 में सिडनी का मंकीगेट एपीसोड और दूसरा उसके बाद भी आईपीएल में कंगारुओं की एंट्री.हाल में खेली गई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों पर हुए जुबानी हमले भी ना तो किसी से छिपे हैं ना ही कोई भूला है.आईपीएल टीम मालिकों को ये बातें क्यों नहीं दिखतीं समझ से परे है. 



कंगारुओं के आईपीएल में खेलने में हर्ज नहीं  



बड़ा सीधा सा तर्क है.दरअसल तर्क है ही नहीं क्योंकि शायद ही कोई क्रिकेट फैन हो जिसे आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने से तकलीफ है.तकलीफ तो उस बात से है जो हम आपको अब बताने जा रहे हैं.आईपीएल की आठ टीमों से तीन टीमों के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं.अगर उन टीमों के पास भारतीय खिलाड़ियों को कमान सौंपने का विकल्प ना होता तो भी बात पच जाती.लेकिन विकल्प देख लीजिए.राइजिंग पुणे सुपरजाइंट यानि RPS ने स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी है.



उसी टीम में महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं.आर अश्विन फिलहाल आईपीएल से बाहर हैं लेकिन धौनी को कप्तानी से हटाने का विवादास्पद फैसला इसी टीम ने लिया था.बतौर कप्तान धौनी के चमत्कार गिनाने की जरूरत नहीं है.



कुछ ऐसी ही कहानी सनराइजर्स हैदराबाद की भी है.जिस टीम में युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं उस टीम की कमान डेविड वॉर्नर के हाथ में है.किंग्स इलेवन पंजाब के मालिकों की सोच भी कुछ ऐसी ही है.जिन्होंने मुरली विजय की बजाए ग्लेन मैक्सवेल को टीम की कमान सौंपी है.


ये सच है कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस बारे में कुछ नहीं कहेगा.उसे कप्तानी से ज्यादा फिक्र इस बात पर होगी कि उसका व्यक्तिगत प्रदर्शन कैसा रहने वाला है.ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी कमाई का सीधा रिश्ता उसके व्यक्तिगत प्रदर्शन से है.



ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश से तुलना



लगे हाथ आप ये भी जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया में ‘बिग बैश’ के नाम से जो घरेलू लीग खेली जाती है उसकी स्थिति क्या है.वहां की घरेलू लीग में 8 में से 7 टीमों के कप्तान उनके अपने खिलाड़ी हैं.सिर्फ एक टीम की कमान विदेशी खिलाड़ी के हाथ में है.



एडीलेड स्ट्राइकर्स की कप्तानी ब्रैड हॉज करते हैं.होबार्ट हरीकेंस की जॉर्ज बेली, मेलबर्न रेनगैड्स की एरॉन फिंच, मेलबर्न स्टार्स की डेविड हसी, पर्थ स्क्रॉचर्स की एस्टन एगर, सिडनी सिक्सर्स की मॉसेस हेनरिक्स और सिडनी थंडर्स की कप्तानी शेन वॉटसन करते हैं.ले-देकर ब्रिसबेन हीट इकलौती टीम है जिसकी कप्तानी न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैककलम के हाथ में है.कमाल है ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की किसी और टीम के खिलाड़ियों में कप्तानी की काबिलियत नहीं दिखती.



बस नजरिए का फर्क है



असल में ये फर्क नजरिए का है.आईपीएल टीम मालिकों को लगता है कि ‘उनके’ खिलाड़ी ज्यादा ‘प्रोफेशनल’ ढंग से टीम संभालेंगे.कई टीमों के कोच की जिम्मेदारी भी विदेशी खिलाड़ियों के हाथ में है.टीम मालिकों ने ग्रेग चैपल और डंकन फ्लेचर जैसे विदेशी खिलाड़ियों की कोचिंग में टीम इंडिया की दुगर्ति पर से आंखे फेर ली हैं.यकीन मानिए ये बहस एक बार फिर तेज होगी कि क्या हम अपने खिलाड़ियों की बजाए विदेशियों की काबिलियत पर आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं? कहीं आईपीएल के टीम मालिकों को भी स्वदेशी की माला जपने वाले बाबा रामदेव की जरूरत तो नहीं. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget