एक्सप्लोरर

BLOG: जो काम मोईन अली ने किया वो अश्विन क्यों नहीं कर पाए

साउथैंप्टन में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था. आदर्श स्थिति में टीम इंडिया को चौथा टेस्ट मैच जीतना चाहिए था. लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्ष ने बाजी उनके पक्ष में कर दी. पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्ष को कामयाब बनाने का श्रेय भारतीय स्पिनर आर अश्विन को जाता है.

साउथैंप्टन में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था. आदर्श स्थिति में टीम इंडिया को चौथा टेस्ट मैच जीतना चाहिए था. लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्ष ने बाजी उनके पक्ष में कर दी. पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्ष को कामयाब बनाने का श्रेय भारतीय स्पिनर आर अश्विन को जाता है. आर अश्विन पूरे टेस्ट मैच में बिल्कुल बेअसर रहे. इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत के तेज गेंदबाजों को उठानी पड़ी. जो इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 100 रनों तक पहुंचते पहुंचते 4 विकेट गंवा चुकी थी उसने 271 रन बना लिए.

इस दौरान विराट कोहली ने लगातार आर अश्विन से गेंदबाजी कराई. इस उम्मीद में कि इंग्लैंड के लोवर ऑर्डर को वो आउट करेंगे लेकिन आर अश्विन के खाते में सिर्फ एक विकेट आया. दूसरी पारी में भारत के किसी भी गेंदबाज ने 20 से ज्यादा ओवर नहीं फेंके जबकि आर अश्विन ने लगभग दोगुने 37.1 ओवर गेंदबाजी की. इसके बाद भी उनकी झोली में सिर्फ 1 विकेट आया. पहली पारी में भी उन्हें सिर्फ 2 विकेट ही मिले थे. ये बहस का मुद्दा ना बनता लेकिन इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने उसी पिच पर जिस तरह अकेले टीम इंडिया को आफत में डाला उसके बाद ये बहस का मुद्दा गरम है कि जो काम मोईन अली ने किया वो आर अश्विन क्यों नहीं कर पाए?

एक जैसी पिच पर प्रदर्शन में फर्क क्यों
आर अश्विन और मोईन अली दोनों ऑफ स्पिनर हैं. मोईन अली के मुकाबले आर अश्विन ज्यादा अनुभवी गेंदबाज हैं. आर अश्विन ने 2011 में ही टेस्ट करियर शुरू किया था. अब तक वो 62 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उनके खाते में 327 विकेट है. उनसे पूरे तीन साल बाद 2014 में मोईन अली ने टेस्ट करियर की शुरूआत की. उनके खाते में 51 टेस्ट मैचों में 142 विकेट हैं. इस सीरीज में भी मोईन अली अपनी टीम के लिए पहली पसंद नहीं थे. कप्तान जो रूट ने मोईन अली की बजाए आदिल रशीद को शुरूआती टेस्ट मैचों में प्लेइंग 11 में रखा था. साउथैंप्टन में मोईन अली सीरीज का पहला मैच खेल रहे थे.

BLOG: जो काम मोईन अली ने किया वो अश्विन क्यों नहीं कर पाए

इससे उलट आर अश्विन पर विराट कोहली ने आंख मूंदकर भरोसा किया. सीरीज के सभी चार टेस्ट मैचों के प्लेइंग 11 में आर अश्विन को शामिल किया गया. फर्क ये है कि आर अश्विन 4 टेस्ट मैच खेलकर भी 11 विकेट ही हासिल कर पाए जबकि मोईन अली ने इकलौते टेस्ट मैच में 9 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

आर अश्विन से कहां हुई चूक
आर अश्विन और मोईन अली की गेंदबाजी में बड़ा फर्क गेंद की रफ्तार को लेकर था. आर अश्विन स्पिन गेंदबाज कम और मिडियम पेसर ज्यादा लग रहे थे. आर अश्विन ने लगातार अपनी गेंद 90 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से फेंकी. जबकि मोईन अली ने अपनी गेंदों की रफ्तार को 80 किलोमीटर प्रतिघंटे के आस-पास रखा. यही वजह थी कि पिच पर जो ‘रफ एरिया’ था उसका इस्तेमाल मोईन अली ने आर अश्विन के मुकाबले कहीं बेहतर तरीके से किया. आर अश्विन ने जितने प्रयोग संभव थे सब किए. उन्होंने लेग स्पिन फेंकने से लेकर तरह तरह के वेरिएशन किए. वो ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए. उन्होंने फील्डिंग में बदलाव करके ‘शॉर्ट एक्सट्रा कवर’ की पोजीशन पर खिलाड़ी को लगाया लेकिन ये सारे प्रयोग बेकार गए.

आपको बता दें कि पिछले दिनों आर अश्विन ने अपनी परंपरागत ऑफ स्पिन के साथ-साथ लेग स्पिन करना भी सीखा था. ऐसा उन्होंने इसलिए किया था जिससे वनडे क्रिकेट में भी वो अपनी उपयोगिता साबित कर सकें. इसके अलावा उन्होंने अपने ‘बॉलिंग ऐक्शन’ में भी काफी बदलाव किया है. हालांकि इसका नतीजा उलटा पड़ा. अपने लंबे चौड़े स्पेल में आर अश्विन ने अपनी ऑफ स्पिन का इस्तेमाल ना के बराबर किया.

इस दौरान उनके चेहरे पर विकेट ना मिलने का तनाव साफ नजर आता रहा. वो अपने बॉलिंग मार्क पर जाते, वापस आते और गेंद फेंकते. दो गेंदों के बीच जो समय गेंदबाज सोचने समझने के लिए करता है वो काम उन्होंने नहीं किया. वो शायद भूल गए कि इंग्लैंड में टीम इंडिया टेस्ट मैच खेल रही है जहां उनसे विकेट लेने की अपेक्षा की जाती है ना कि आईपीएल चल रहा है जहां उनसे कम से कम रन खर्च करने की उम्मीद की जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget