एक्सप्लोरर

BLOG: विराट कोहली से पूछी जाएगी मोईन अली से गेंदबाजी ना कराने की वजह

शुक्रवार को विराट कोहली की किस्मत तो बदली लेकिन उनकी टीम की नहीं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में आरसीबी को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

शुक्रवार को विराट कोहली की किस्मत तो बदली लेकिन उनकी टीम की नहीं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में आरसीबी को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 205 रनों का लक्ष्य दिया था. ये लक्ष्य कोलकाता की टीम 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर 48 रन बनाए. इसमें 7 छक्के शामिल थे.

कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 30 रनों की जरूरत थी. ऐसे मुश्किल लक्ष्य में एक बार फिर रसेल की विस्फोटक पारी काम आई. उन्होंने टिम सउदी के एक ओवर में ही 29 रन बटोरे. टिम सउदी के इस ओवर में आंद्रे रसेल ने 4 छक्के और 1 चौका लगाया. ये टिम सउदी का इस सीजन में पहला मैच था और वो पारी का 19वां ओवर फेंकने आए थे. इसके बाद आखिरी ओवर में जीत हासिल करना महज औपचारिकता रह गई थी. 2019 सीजन में ये पहला मौका था जब आरसीबी ने 200 रनों का स्कोर पार किया था. बावजूद इसके जीत उनसे दूर ही रही. इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली से सबसे बड़ा सवाल यही किया जाएगा कि उन्होंने मोईन अली से एक भी ओवर गेंदबाजी क्यों नहीं करवाई.

मोईन अली से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई विराट कोहली की टीम में बतौर स्पिनर यजुवेंद्र चहल, मोईन अली और पवन नेगी शामिल थे. चहल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया. नेगी ने 3.1 ओवर में सिर्फ 21 रन ही खर्च किए. उन्होंने क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा का कीमती विकेट भी लिया. कोलकाता की तरफ से भी पीयूष चावला, कुलदीप यादव और सुनील नारायण ने किफायती गेंदबाजी की थी. नारायण ने 4 ओवर में 30, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 31 और पीयूष चावला ने 32 रन दिए थे.

यानि स्पिन गेंदबाजों के लिए माहौल ऐसा था कि जिसने भी गेंदबाजी की उसने अच्छा प्रदर्शन किया. बावजूद इसके मोईन अली को एक भी ओवर नहीं दिया गया. आरसीबी के फैंस को निराश करने वाले विराट कोहली को इस बात का जवाब देना होगा कि क्या मोईन अली गेंदबाजी के लिए फिट नहीं थे. अगर वो फिट नहीं थे तो प्लेइंग 11 में उनका ‘सेलेक्शन’ कैसे हो गया. इससे उलट अगर वो फिट थे तो उन्हें मौका क्यों नहीं दिया गया. कहीं ऐसा तो नहीं कि विराट की प्रयोगशाला मोईन अली पर भारी पड़ी.

अनुभवी और कामयाब स्पिनर हैं मोईन अली मोईन अली इंग्लैंड के काबिल स्पिनर हैं. करीब पांच साल के टेस्ट करियर में उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 177 विकेट लिए हैं. 92 वनडे मैचों में 78 विकेट भी वो अपनी झोली में डाल चुके हैं. आईपीएल का ये उनका दूसरा सीजन है. पिछले सीजन में उन्होंने पांच मैचों में 3 विकेट लिए थे. इस सीजन के सभी पांच मैचों में विराट कोहली ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी है. इन पांच मैचों में मोईन अली ने विकेट तो सिर्फ एक ही लिया है लेकिन उनका इकॉनमी रेट 8.33 का है.

मोईन अली का ये दूसरा आईपीएल है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मोईन अली से पारी की शुरूआत भी कराई. हालांकि अभी तक वो प्रयोग कामयाब नहीं रहा. अब तक खेले गए 5 मैचों में मोईन अली ने सिर्फ 42 रन ही बनाए हैं. विराट कोहली के प्लेइंग 11 को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं. टीम के खिलाडियों को लेकर उनकी पसंद-नापसंद बहुत साफ रहती है. सवाल यही है कि मोईन अली को गेंदबाजी ना कराना उनकी भूल थी या सोची समझी रणनीति, जो फेल हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget