एक्सप्लोरर

BLOG: एक शर्मनाक हार से बच गई टीम इंडिया

मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 253 रन चाहिए थे. लेकिन भारतीय टीम 252 रन पर ही सिमट गई.

एशिया कप में दूसरी बार हुआ जब कमजोर टीम के खिलाफ भारतीय टीम और उसके फैंस की सांसे थम गईं. ऐसा लगा कि मैच हाथ से निकलने वाला है. एक बार तो गिरते पड़ते जीत मिल गई. दूसरी बार ‘टाई’ से संतोष करना पड़ा. ये दोनों मैच भारत ने हॉंगकॉंग और अफगानिस्तान जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ खेले थे.

मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 253 रन चाहिए थे. लेकिन भारतीय टीम 252 रन पर ही सिमट गई. मैच की आखिरी गेंद फेंकी जानी अभी बाकि थी. मैच देख रहे भारतीय फैंस ने सर पीट लिया जब उन्होंने देखा कि आखिरी के दो ओवरों में किस तरह भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाए और अफगानिस्तान को ‘टाई’ का मौका दिया.

यूं तो इस मैच में ‘टाई’ का भारतीय टीम के सफर पर कोई असर नहीं पड़ने वाला क्योंकि 28 तारीख को होने वाले फाइनल में उसकी जगह पक्की है. लेकिन सवाल ये है कि फाइनल मैच से पहले एक साथ इतने प्रयोग की जरूरत क्या थी? आपको बता दें कि अफगानिस्तान मैच में भारतीय टीम ने अपने बेंचस्ट्रेंथ को परखने के लिए टीम में एक साथ 5 बदलाव किए थे.

एशिया कप में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और यजुवेंद्र चहल इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, जिसने मैदान में नींद उड़ा कर रख दी. जिसका नतीजा ये हुआ कि भारतीय पारी में तीन बल्लेबाज रन आउट हुए और अफगानिस्तान को बार बार मैच में वापसी करने का मौका मिला. मंगलवार के मैच में कप्तानी का ज़िम्मा महेंद्र सिंह धोनी ने संभाला था.

स्पिनर्स के खिलाफ लड़खड़ाई भारतीय टीम 

जिस भारतीय टीम को पारंपरिक तौर पर स्पिन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने वाली टीम समझा जाता था उसी टीम की हालत पिछले कुछ समय में स्पिनर्स के खिलाफ खराब रही है. एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम के प्लेइंग 11 में फुलटाइम और पार्टटाइम स्पिनर्स को मिलाकर करीब आधा दर्जन खिलाड़ी होते हैं. एशिया कप में अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों को भी काफी परेशान किया है. राशिद खान की अगुवाई में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने भारतीय टीम को भी खूब परेशान किया. राशिद खान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए. 

BLOG: एक शर्मनाक हार से बच गई टीम इंडिया

पिछले पांच मैच में भारतीय टीम के 20 से ज्यादा विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की रणनीति कैसी रही है. इससे पहले अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने भी खासा प्रभावित किया. उन्होंने 116 गेंद पर 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. जो ये बताने के लिए काफी हैं कि भारतीय गेंदबाजों को उन्होंने किस बेखौफ अंदाज में खेला. निचले क्रम में मोहम्मद नबी ने भी शानदार अर्धशतक लगाया. भारतीय टीम की अपरिपक्व गेंदबाजी इन दोनों बल्लेबाजों को परेशान करने में बिल्कुल बेअसर दिखी.

बेवजह इतने प्रयोग की ज़रूरत क्या है ?
इस सवाल का जवाब भारतीय टीम मैनेजमेंट को देना चाहिए? कहावत है कि दूध का जला छाछ भी फूँक फूँक कर पीता है लेकिन टीम इंडिया ने सबक नहीं लिया. हॉगकॉग के ख़िलाफ़ भारतीय टीम ने कई खिलाड़ियों को आराम दिया था. जिसका नतीजा ये हुआ कि हॉगकॉंग की टीम ने टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए. बाज़ी वहाँ भी पलट सकती थी. बस वहाँ हॉंगकॉग की टीम की अनुभवहीनता आड़े आ गई.

अफगानिस्तान ने भारत के ख़िलाफ़ उसी अनुभवहीनता को आड़े नहीं आने दिया. टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में क़रीब आधा दर्जन ‘टाई’ मैच खेले हैं. जिसमें से इस मैच की यादें कड़वी रहेंगी. फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया का ये प्रदर्शन उनके हौसले और इरादे के लिहाज से किसी हाल में सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget