एक्सप्लोरर

आज किसकी किसकी किस्मत का फैसला करेंगे विराट कोहली?


आज किसकी किसकी किस्मत का फैसला करेंगे विराट कोहली?

लंबे समय के बाद विराट कोहली दबाव में हैं. दबाव में इसलिए नहीं कि पिछले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दबाव में इसलिए क्योंकि जिस वेस्टइंडीज की टीम से हम हारे उस टीम का स्तर और टीम इंडिया के स्तर में उन्नीस-बीस का नहीं बल्कि सोलह-बीस का फर्क है. वो भी तब जबकि पिछले मैच में भारतीय टीम को सिर्फ 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था. 190 रन का लक्ष्य सितारों से सजी भारतीय टीम के लिए कुछ भी नहीं होना चाहिए लेकिन भारतीय टीम 11 रन से हार गई. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज दहाई तक के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए. इसमें खुद कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं. 


5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. लिहाजा आज का मैच बेहद अहम है. भारतीय टीम हर हाल में सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी क्योंकि ऐसा ना कर पाने की सूरत में आलोचकों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा. इन परिस्थियों में विराट कोहली को इस सीरीज में शायद पहली बार मैदान में उतरने से पहले अच्छा खासा ‘होमवर्क’ करना पड़ेगा. पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे. इस बदलाव में फर्क ये होगा कि पिछले मैच में टीम इंडिया ने बेंच पर बैठे खिलाडियों को भी मौका दिया था. इस बार विराट अपनी ‘बेस्ट पॉसिबिल प्लेइंग 11’ के साथ मैदान में उतरेंगे.   


किसकी-किसकी किस्मत का होगा फैसला?


पिछले मैच में विराट कोहली ने टीम में कई बदलाव किए थे. उस पर से जब टॉप ऑर्डर नाकाम हुआ तो टीम मुश्किल में पड़ गई. पिछले मैच में शिखर धवन 5, कप्तान कोहली 3 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. दिलचस्प बात ये है कि दिनेश कार्तिक ने 5 मार्च 2014 के बाद सीधा पिछला मैच खेला था. तीन साल से भी ज्यादा लंबे अंतराल के बाद उन्हें टीम में इसलिए जगह दी गई क्योंकि युवराज सिंह फिट नहीं थे. आज युवी अगर फिट होते हैं तो कार्तिक की किस्मत का फैसला विराट कोहली करेंगे. विराट कोहली ने केदार जाधव को भी लगातार मौके दिए हैं. इस सीरीज में खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 63 रन बनाए हैं. विराट को केदार जाधव की किस्मत का फैसला भी करना है. इन दोनों बल्लेबाजों को लेकर फैसला करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आने वाले वक्त के लिए विराट कोहली की ‘प्लानिंग’ का पता चल सकेगा. 


कहने के लिए ये लगता है कि अभी अगले विश्व कप में दो साल का वक्त बाकि है, लेकिन किसी भी टीम के कप्तान से पूछिए दो साल पहले से उन खिलाड़ियों की पहचान करने का काम शुरू हो जाता है जो वर्ल्ड कप के लिए मैदान में उतरेंगे. इस लिहाज से विराट कोहली को भी अपनी ‘प्लानिंग’ को चाक चौबंद करना होगा. युवराज सिंह और धोनी को लेकर विराट कोहली को बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी. ये दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. दोनों ही खिलाड़ी विराट कोहली से कहीं ज्यादा पहले टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं. दोनों ही खिलाड़ी बहुत बड़े मैच विनर हैं. दोनों ही करीब 36 साल के हैं. पिछले मैच में भारत की हार के पीछे धोनी की सुस्त बल्लेबाजी को लेकर बहुत हो हल्ला मच भी चुका है. ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी विराट कोहली को ही करना है.


गेंदबाजी में करेंगे बदलाव 


भारतीय टीम में इस वक्त तीन अच्छे तेज गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी. इसमें से उमेश यादव ही इकलौते गेंदबाज हैं जिन्हें तीनों मैच में खेलने का मौका दिया गया है. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 मैच खेला है. इकॉनमी के लिहाज से भुवी और शमी, उमेश यादव से कहीं बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं. भुवी ने 2.8, शमी ने 3.3 जबकि उमेश यादव ने 4.52 की इकॉनमी से रन दिए हैं. 


स्पिन गेंदबाजी में भी विराट कोहली के पास अनुभवी आर अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव हैं. कुलदीप ने इस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है. भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 विकेट उन्होंने ही लिए हैं. ऐसे में विराट कोहली को उनकी किस्मत का फैसला भी करना है कि वो टीम इंडिया की कितनी दूर तक की ‘प्लानिंग’ में शामिल हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget