एक्सप्लोरर

BLOG: सचिन तेंडुलकर का ‘ये’ रिकॉर्ड कैसे तोड़ेंगे विराट कोहली?

BLOG: सचिन तेंडुलकर का ‘ये’ रिकॉर्ड कैसे तोड़ेंगे विराट कोहली?


किंग्सटन के सबाइना पार्क में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा. इस शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया. जीत के लिए भारतीय टीम को 206 रन चाहिए थे, जिसमें विराट कोहली ने अकेले ही 111 रन ठोंक दिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए ये उनके वनडे करियर का 18वां शतक है. इसके साथ ही उन्होंने इस कारनामे में सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ दिया है. 


 


लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंडुलकर ने 17 शतक लगाए थे. तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 शतक लगाए हैं. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के जड़े. उन्होंने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस सीरीज में विराट कोहली का ये पहला शतक है. इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनकी इस पारी और सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने की खबरें आज मीडिया में छाई हुई हैं. साथ ही छाया हुआ है वो सवाल कि क्या सचिन तेंडुलकर के वनडे करियर के तमाम रिकॉर्ड्स खतरे में हैं?


 


रिकॉर्ड तो बनते ही टूटने के लिए हैं  


 


सचिन तेंडुलकर ने 1989 में अपने वनडे करियर की शुरूआत की थी. 2012 में उन्होंने आखिरी वनडे मैच खेला. अपने तेइस साल के वनडे करियर में उन्होंने 463 वनडे मैच खेले और 18426 रन बनाए. इसमें 49 शतक शामिल हैं. एक दोहरा शतक भी सचिन के नाम है जो वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक है. 


 


अब विराट कोहली की बात करते हैं. विराट कोहली ने 2008 में वनडे करियर की शुरूआत की थी. उनका वनडे करियर अभी करीब 9 साल पुराना है. इन 9 सालों में उन्होंने 28 शतक ठोंक दिए हैं. जिस रफ्तार से वो रन बना रहे हैं ऐसा माना जाता है कि अगर वो अगले 5-6 साल तक और मैदान में टिक गए तो वनडे क्रिकेट में वो सचिन तेंडुलकर के शतकों की संख्या को पीछे छोड़ देंगे. 


 


टेस्ट क्रिकेट में ये बात इसलिए नहीं जाती क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर के 51 शतक हैं जबकि विराट कोहली के 16. विराट कोहली लंबी रेस का घोड़ा हैं ये बात उन्होंने पिछले कुछ सालों में बखूबी साबित की है. अपने समकालीन खिलाडियों को वो काफी पीछे छोड़ चुके हैं. उन्होंने कप्तानी संभाल ली है. जाहिर है उनकी फॉर्म और फिटनेस दोनों अभी इस तरह की दिखाई दे रही है कि उनके लंबे समय तक खेलने पर कहीं से कोई शंका नहीं है.


 


...पर मैदान के बाहर का ‘ये’ रिकॉर्ड कैसे तोड़ेंगे विराट?


 


इन सारी बातों से अलग सचिन तेंडुलकर का एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसके आस पास कोई फटक नहीं सकता है. ये रिकॉर्ड है उनकी विनम्रता का. अपने 23-24 साल के करियर में सचिन तेंडुलकर ने खुद को हमेशा विवादों से दूर रखा. मैदान में चीखते चिल्लाते उन्हें कभी किसी ने नहीं देखा. सचिन ने कभी किसी मीडिया वाले से झगड़ा नहीं किया. उन्हें बल्ला पटकते या अंपायर पर चिल्लाते शायद ही कभी किसी ने देखा हो. 


 


अपने करोड़ो चाहने वालों के प्रति सचिन तेंडुलकर हमेशा अति विनम्र रहे. इसके सैकड़ो उदाहरण हैं. सचिन जैसे जैसे कामयाबी के शिखर पर चढ़ते गए वैसे वैसे उन्होंने खुद को विनम्र करना सीखा. उन्हें हमेशा अपने पिता की वो सीख याद रही कि क्रिकेट तो एक वक्त के बाद साथ छोड़ देगा लेकिन अच्छा स्वभाव ताउम्र साथ रहेगा. उनके अनुशासन और खेल के प्रति इज्जत के भाव को इस बात से भी समझा जा सकता है कि अपने करियर के आखिरी मैच में उन्होंने 22 गज की मिट्टी को बाकायदा माथे से लगाया. 


 


इससे उलट विराट कोहली अभी भी कई मामलों में अपरिपक्व दिखाई देते हैं. मैदान पर चीखने चिल्लाने से लेकर अंपायर पर गुस्सा निकालने तक. हाल ही में अनिल कुंबले के साथ हुए विवाद का पता पूरी दुनिया को लग चुका है. रही बात उम्र के साथ आने वाली गंभीरता की तो आपको बताते चलें कि सचिन जब विराट की उम्र के थे तब भी करीब 10,000 वनडे रन बना चुके थे और 27 शतक उनके खाते में भी थे. कामयाब और महान के बीच के इस फर्क को विराट कोहली को समझना होगा. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget