एक्सप्लोरर

BLOG: हार हो या जीत शतक बेकार नहीं जाते

हार के बावजूद ये कहना गलत है कि संजू सैमसन की पारी बेकार नहीं गई. उनकी पारी ने एक नई चर्चा शुरू कर दी है.

ये ठीक है कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच में डेविड वॉर्नर की पारी संजू सैमसन की पारी पर भारी पड़ गई. वॉर्नर ने 37 गेंद पर 69 रन बनाकर अपनी टीम को वो ‘मूमेंटम’ दे दिया जिसकी बदौलत उन्होंने 199 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया. सनराइजर्स हैदराबाद की ये इस सीजन की पहली जीत है. सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था. इस हार के बावजूद ये कहना गलत है कि संजू सैमसन की पारी बेकार नहीं गई. उनकी पारी ने एक नई चर्चा शुरू कर दी है. उस पर बात करेंगे लेकिन पहले आपको बता दें कि संजू सैमसन ने शुक्रवार को खेले गए मैच में 55 गेंद पर नॉट आउट 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. ये 2019 आईपीएल का पहला शतक भी है. इस शतक के साथ ही संजू सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 199 रनों का लक्ष्य दिया था. जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया. मैच के बाद गौतम गंभीर ने एक ट्वीट कर संजू सैमसन पर चर्चा शुरू कर दी. सैमसन के शतक पर क्या लिखा गौतम गंभीर ने गौतम गंभीर आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. उनकी कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जीता है. कोलकाता नाइट राइडर्स के शुरूआती सीजन के विवादों से टीम को निकालने का श्रेय भी गौतम गंभीर को ही जाता है. वो टीम इंडिया के लिए भी कई बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. जिसमें 2011 विश्व कप का फाइनल मैच भी शामिल है. जाहिर है गौतम गंभीर की ‘क्रिकेटिंग’ समझ पैनी है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद ट्विटर पर लिखा- “मैं सामान्य तौर खेल में व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात नहीं करता. लेकिन मौजूदा हुनर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि संजू सैमसन इस वक्त देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. मेरी तरफ से उन्हें 2019 विश्व कप में नंबर चार पर खेलना चाहिए” गौतम गंभीर के इस ट्वीट पर चर्चा जरूर होगी. कई और लोगों ने भी सोशल मीडिया में संजू सैमसन ने जिस तरह अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ बल्लेबाजी की उसकी जमकर तारीफ की है. नंबर चार पर चल रही है चिकचिक 2019 विश्व कप के मद्देनजर नंबर चार के बल्लेबाज पर लंबे समय से माथापच्ची चल रही है. इस बैटिंग ऑर्डर के लिए ऋषभ पंत को कई मौके दिए जा चुके हैं लेकिन वो अभी तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में बल्ले के अलावा विकेटकीपिंग में भी उन्होंने कई गलतियां की थीं. ऋषभ पंत को लेकर तर्क ये रहा है कि वो अभी ‘यंग’ हैं और धोनी के संन्यास के बाद तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं. सवाल ये है कि 24 साल के संजू सैमसन भी तो इस परिपाटी पर खरे उतरते हैं. ये पहला मौका नहीं है जब संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा हो. इससे पहले 2017 में भी संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा था. कुल मिलाकर अब तक खेले गए 83 आईपीएल मैचों में वो 1999 रन बना चुके हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 129 से ज्यादा की है और औसत करीब 30 का. विराट कोहली आईपीएल के पहले ही ये कह चुके हैं कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर वो विश्व कप की टीम चुनने के पक्ष में बिल्कुल नहीं है. बावजूद इसके आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन से आंखे मूंद लेना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा. शतक बेकार नहीं जाते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget