एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूज़ीलैंड टीम का एलान, IPL के कई चमकते सितारें टीम का हिस्सा


चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूज़ीलैंड टीम का एलान, IPL के कई चमकते सितारें टीम का हिस्सा

क्राइस्टचर्च: इस साल जून में शुरू हो रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है और इस टीम में आईपीएल में मिशेल मैक्लेघन, कोरी एंडरसन और आरसीबी के लिए एडम मिलने की वापसी हुई है. मिशेल मैक्लेघन इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं एडम मिलने आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं. 


वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपी गई है. विलियमसन मौजूदा समय में सनराइज़र्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं.


न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ता माइक हसन और गाविन लार्सन ने टीम की घोषणा की. मैक्लेघन, एंडरसन और मिलने को कई माह के रिहेबिलिटेशन और वर्तमान में भारत में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में उनकी फिटनेस को देखते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है.


आईपीएल में मैक्लेघन जहां मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे हैं, वहीं मिलने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और एंडरसन दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शामिल हैं.


टीम के चयनकर्ता हसन ने कहा, "तीनों खिलाड़ियों को उनकी फॉर्म में वापस आता देख अच्छा लग रहा है. इनकी वापसी से टीम के अनुभव में इजाफा होगा. मैक्लेघन और मिलने अच्छा खेल रहे हैं और एंडरसन ने दर्शाया है कि वह राष्ट्रीय टीम की गेंदबाजी पंक्ति के लिए सही हैं."


चोटिल रहने के कारण मैक्लेघन और मिलने ने पिछले साल भारत में हुए टी-20 विश्व कप के बाद को भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला. इसके अलावा एंडरसन भी पीठ की चोट के कारण क्रिकेट से बाहर चल रहे थे. इस कारण वह पिछले साल जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल नहीं हो पाए.


न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रैंट बाउल्ट, नील ब्रूम, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, मिशेल मैक्लेघन, एडम मिलने, जिमी नीशम, जीतन पटेल, ल्यूक रौंची, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी और रोस टेलर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, 'सुपर सीरीज'; ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बनाया मास्टर प्लान
14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, 'सुपर सीरीज'; 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ICC का मास्टर प्लान
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप में किए बड़े बदलाव, ODI विश्व कप में 3 स्टेज का फॉर्मेट, एलिमिनेटर के साथ होगा 'सुपर 10'
टी20 वर्ल्ड कप में बड़े बदलाव, ODI विश्व कप में 3 स्टेज का फॉर्मेट, एलिमिनेटर के साथ होगा 'सुपर 10'
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget