अंतर्राष्ट्रीय पैनल से हटाए गए बॉडन
अंतर्राष्ट्रीय पैनल से हटाए गए बॉडन


क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बोडेन को न्यूजीलैंड क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय पैनल से हटा दिया गया है. एनजेडसी ने गुरुवार को यह फैसला किया बोर्ड ने अब बॉडन को नेशनल पैनल में डाल दिया है. इस तरह बॉडन का अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त माना जा रहा है.
बॉडन (53) ने अब तक 84 टेस्ट और 200 एकदिवसीय मैचों में अम्पायरिंग की है. बॉडन को चौके, छक्के या फिर बल्लेबाज के आउट होने के बाद उनकी विशिष्ट शैली के लिए जाना जाता है.
बॉडन के अलावा डेरेक वॉल्कर और फिल जोंस को भी नेशनल पैनल में डाल दिया गया है. इन तीनों के स्थान पर शॉन हेग और क्रिस ब्राउन और वायने नाइट्स को अंतर्राष्ट्रीय पैनल में डाला गया है.
बॉडन इससे पहले 2013 में भी अंतर्राष्ट्रीय पैनल से हटाए गए थे लेकिन वह 2014 में वापसी करने में सफल रहे थे. इसके बाद वह फिर मई 2015 में अंतर्राष्ट्रीय पैनल से हटा लिए गए थे.
Source: IOCL


















