एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: आज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद, क्या इंग्लैंड में पहला टेस्ट जीत पाएगी इंडिया

Ind Vs Eng: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय केएल राहुल 75 गेंद पर 7 चौके की मदद से 47 और शुभमन गिल 10 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है.

Ind Vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया. खेल खत्म होने के समय भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे. केएल राहुल 47 और कप्तान शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद हैं. भारत की कुल बढ़त 96 रनों की हो गई है.

भारत की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही. पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वह सिर्फ 4 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दे बैठे. अपना डेब्यू मैच खेल रहे और पहली पारी में खाता नहीं खोल सके साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट हुए. 48 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय केएल राहुल 75 गेंद पर 7 चौके की मदद से 47 और शुभमन गिल 10 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है.

चौथे दिन भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरेगी तो केएल राहुल और कप्तान गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया पहली पारी के शतकवीर ऋषभ पंत और लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर से भी बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी. दूसरी पारी में भी बेहतर बल्लेबाजी से भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड को चौथी पारी में दबाव में ला सकते हैं.

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 465 पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन बनाए. हैरी ब्रूक दुर्भाग्यशाली रहे और 99 रन पर आउट हो गए. बेन डकेट ने 62, जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में भारत से 6 रन से पिछड़ी है. भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे.

भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर स्टार बनकर उभरे. बुमराह ने 24.4 ओवर में 5 मेडन ओवर फेंके और 83 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget