एक्सप्लोरर

IND vs SA: भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया की हार पर दी प्रतिक्रिया, बोले- कैच नहीं छूटा होता तो हो सकती थी जीत

T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पर्थ में 5 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कैच छोड़ दिए थे.

Bhuvneshwar Kumar India vs South Africa: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 134 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया. भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में कैच छोड़ दिए. यह उसके हार के अहम कारणों में से एक है. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. भुवी ने कहा कि अगर एडिन मार्कराम का कैच नहीं छूटा होता और रन आउट के दो मौके नहीं गंवाए होते तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ परिणाम कुछ और होता.

मार्कराम जब 35 रन पर थे तब विराट कोहली ने उनका कैच छोड़ दिया था. इस बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाकर 52 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने इसके अलावा रन आउट के दो मौके भी गंवाए.

भुवनेश्वर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर हमने कैच नहीं छोड़े होते तो परिणाम भिन्न होता. कैच लेने से ही मैच जीते जाते हैं और यदि हमने उन मौकों को भुनाया होता तो उससे अंतर पैदा हो सकता था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि इससे पासा पलट जाता लेकिन यह अंतर पैदा कर सकता था. लेकिन मैं किसी विशेष क्षण को इस तरह इंगित नहीं करूंगा.’’

बता दें कि भारत की टी20 विश्वकप 2022 में अच्छी शुरुआत रही थी. उसने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज की. लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उसे जीतने नहीं दिया और 5 विकेट से हरा दिया. भारत को अब दो और ग्रुप मैच खेलने हैं. भारत-बांग्लादेश के बीच बुधवार को मैच खेला जाएगा. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर को मैच आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : Dinesh Karthik Injury: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत को एक और झटका, चोट की वजह से बाहर हो सकते हैं कार्तिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget