एक्सप्लोरर

कोच ने कहा- वनडे में वापसी की उम्मीद न छोड़ें अश्विन,जडेजा

हाल के समय में कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पुख्ता कर ली है. दोनों ही खिलाड़ियों को आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया.

2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कप्तान विराट कोहली ने भी दोनों खिलाड़ियों को टीम का एक्स फैक्टर माना. कप्तान के बयान के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या अश्विन और जडेजा की वापसी अब मुश्किल हो गई है? इन उठते सवालों के बीच टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण से स्पिन जोड़ी को कुछ राहत मिल सकती है. उनका मानना है कि विश्व कप टीम के लिए उनके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं.

अरुण ने माना कि नए गेंदबाज चहल और कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन इसलिए किया क्योंकि कलाई के स्पिनर पिच से मिलने वाली मदद और हालात पर निर्भर नहीं रहते.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को होने वाले सीरीज के चौथे वनडे पहले अरुण ने कहा, ‘‘वे (चहल और कुलदीप) काफी सकारात्मक हैं. वे गेंद को फ्लाइट करने से डरते नहीं हैं. कुछ पाने के लिए गेंद को ज्यादा धुमाने से भी नहीं डरते और इसके साथ ही विकेट (पिच और हालात) पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते है.’’

कुलदीप और चहल की शानदार गेंदबाजी के बूते भारत ने छह मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है.

पिछले साल भारत के श्रीलंका दौरे से टीम में साथ खेलना शुरू करने वाले इन दोनों गेंदबाजों ने 17 मैच में 32 शिकार किए है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी गेंदबाजी कोच का मानना है कि विश्व कप टीम के लिए जगह बाकी है.

उन्होने कहा, ‘‘हमारे पास गेंदबाजों का अच्छा पूल है और हम जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे है उसे देखते हुए हर फॉर्मेट में गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिए हमें उन्हें रोटेट करके मौका देना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि अश्विन और जडेजा वनडे टीम में शामिल होने की दौड़ में नहीं हैं. वे अब भी टीम में जगह बना सकते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI कब लेगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला? तारीख आई सामने
BCCI कब लेगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला? तारीख आई सामने
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
'संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान...', IPL 2027 से पहले उठी मांग
'संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान...', IPL 2027 से पहले उठी मांग
15 अगस्त को रैना ने भी लिया संन्यास, खबर सुनकर कैसा था धोनी का रिएक्शन
15 अगस्त को रैना ने भी लिया संन्यास, खबर सुनकर कैसा था धोनी का रिएक्शन

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget