एक्सप्लोरर

ODI वर्ल्ड कप के लिए संन्यास वापस लेंगे बेन स्टोक्स! जानिए कब होगा इंग्लैंड टीम का एलान

World Cup 2023: रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रिटायरमेंट से वापस आएंगे. अभी तक इंग्लैंड ने विश्व कप के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है.

2023 ODI World Cup, Ben Stokes: क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप चार साल में एक बार होता है. पिछला वर्ल्ड कप 2019 में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था. अब 2023 वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा. क्रिकेट के इस महासंग्राम के लिए सभी टीमें तैयारी कर रही हैं. वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड का मैनेजमेंट स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को वापस लाने में लगा हुआ है. 

इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा कि हम चाहते हैं कि बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हों, लेकिन यह देखना होगा कि वह क्या फैसला लेते हैं. अब तक बेन स्टोक्स ने साफ नहीं किया है कि वह क्या करने वाले हैं? क्या वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं खेलेंगे, यह अब तक उन्होंने अपनी ओर से साफ नहीं किया है. लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा जरूर होंगे. अगर बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होते हैं, तो खासकर इस खिलाड़ी की गेंदबाजी हमारे लिए बोनस की तरह होगा.

2019 वर्ल्ड कप में स्टोक्स ने मचाया था धमाल 

इंग्लैंड को 2019 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में बेन स्टोक्स का अहम योगदान रहा था. बल्ले से स्टोक्स ने 66.43 की औसत से 465 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में सात विकेट भी चटकाए थे. 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना है. ऐसे में स्टोक्स गेंद और बल्ले दोनों से घातक साबित हो सकते हैं. इंग्लैंड मैनेजमेंट को भी यह बात अच्छे से पता है और इसी वजह से मैनेजमेंट स्टोक्स की वापसी में लगा हुआ है. हालांकि, अंतिम फैसला स्टोक्स को ही लेना है. 

इंग्लैंड टीम के लिए बेन स्टोक्स क्यों हैं अहम?

इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट कहते हैं कि बेन स्टोक्स बल्लेबाजी और फील्डिंग में शानदार हैं, लेकिन गेंदबाजी में भी काबिलेतारीफ हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि वह इंग्लैंड के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेले. हम पूरी एशेज सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स को देखते रहे, उन्होंने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया. वह पिछले कई सालों से लगातार ऐसा करते आ रहे हैं. बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में एक्स फैक्टर की तरह हैं.

यह भी पढ़ें-

World Cup 2023: पूर्व पाक दिग्गज का दावा- टीम इंडिया में अंदरूनी कलह! इस वजह से बड़े टूर्नामेंट में हो रही फ्लॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget