एक्सप्लोरर

बेन स्टोक्स ने पिछले साल एशेज के शतक को किया याद, फैंस के सामने ऐसे शेयर की खुशी

स्टोक्स को हाल ही में विजडन ने अपना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है. स्टोक्स के लिए पिछले साल बेहद ही शानदार साबित हुआ.

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है. आम लोगों के साथ क्रिकेटर भी ऐसे मुश्किल वक्त में अपने घरों में ही मौजूद हैं. ऐसे में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पिछले साल एशेज में खेली गई अपनी ऐतिहासिक पारी को याद किया है. बेन स्टोक्स ने कहा है कि 2019 एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले टेस्ट में खेली गई उनकी पारी हमेशा याद रहेगी.

स्टोक्स ने उस मैच में 11वें नंबर के बल्लेबाज जैक लीच के साथ 76 रनों की साझेदारी की थी और इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी थी. इस जीत के दम पर ही इंग्लैंड सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहा था. स्काई स्पोटर्स ने उस टेस्ट मैच के अंति चरणों का वीडियो प्रसारित किया.

स्टोक्स ने कहा, " यह पहली बार है जब मैंने इसे बॉल बाई बॉल देखा है. यह हमेशा मेरी शानदार यादों में रहेगा. मेरे लिए यह एक शानदार दिन है. " स्टोक्स उस मैच में मैच बचाने के लिए काफी धीमे खेले थे और उन्होंने 50 रनों तक पहुंचने के लिए 150 गेंदों का सहारा लिया था. इंग्लैंड मैच में 359 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और वह 286 रन तक अपने नौ विकेट गंवा चुका था.

स्टोक्स के लिए बेहतरीन रहा साल 2019

अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद स्टोक्स ने आक्रामक रूप धारण कर लिया था और 76 गेंदों पर ही उन्होंने 74 रनों की पारी खेलकर आस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली थी. स्टोक्स ने अपनी पारी में सात छक्के और चार चौके लगाए थे.

स्टोक्स ने कहा, "न केवल मैदान पर बल्कि एक टीम के रूप में यह यादें हमेशा मेरे जेहन में रहेगा. एक क्रिकेटर के रूप में डेसिंग रूम अलग ही था. हम हमेशा इस मैच को बार बार देखेंगे कि उस दिन क्या हुआ था."

स्टोक्स को हाल में विजडन ने 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है. साल 2019 स्टोक्स के लिए बेहद ही खास रहा. वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में स्टोक्स ने 84 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को पहली बार खिताब जीतवाने में अहम भूमिका निभाई थी.

जब अजहर ने 31 साल पहले 62 गेंद में जड़ा था शतक, लेकिन इसलिए उपलब्ध नहीं है कोई फुटेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget