एक्सप्लोरर

हर कोई मेरे हैट्रिक की बात कर रहा है लेकिन ये सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे की वजह से हुआ: चहर

चहर ने कहा कि उनको चेन्नई में खेलने से फायदा हुआ जिससे उन्हें पता चला कि ओस से कैसे निपटा जाता है. चहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं.

ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश नागपुर में खेले गए तीसरे मैच में जीत दर्ज कर भारत को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पटक कर इतिहास रच देगा लेकिन तभी राजस्थान से आने वाले तेज गेंदबाज दीपक चहर ने हैट्रिक ले मैच की हवा बदल दी. परिणाम भारत के पक्ष में रहा और मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. चहर ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज लिटन दास का विकेट लिया था. इसके बाद 13वें ओवर में वापसी करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की फजीहत शुरू की. बाकी की बात इतिहास के पन्नों में आ गई क्योंकि चहर के हिस्से हैट्रिक सहित खेल से सबसे छोटे प्रारूप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े आ गए. चहर ने चार ओवरों में सात रन देकर छह विकेट अपने नाम किए. यह टी-20 में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. चहर ने कहा कि जहां हर कोई उनकी हैट्रिक और गेंदबाजों के विपरीत स्थिति में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है उसकी वजह इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का उन पर जताया गया विश्वास है. उन्होंने कहा, "रोहित भाई ने कहा था कि मैं तुझे बुमराह की तरह इस्तेमाल करूंगा. मैं तुझे अहम समय पर गेंदबाजी कराऊंगा और इससे मुझे प्ररेणा मिली. मुझे जब दबाव में जिम्मेदारी दी जाती है तो मुझे यह पसंद आता है क्योंकि इससे मुझे लगता है कि मुझे पर भरोसा किया जा रहा है. जब कोई मुझ पर भरोसा नहीं करता है तो मुझे बुरा लगता है. कप्तान से इस तरह का आत्मविश्वास मिला वो भी इस तरह के नाजुक मोड़ पर, मेरे लिए यह अच्छी बात है." चहर ने हालांकि बुमराह से अपनी तुलना को तवज्जो नहीं दी और कहा कि बुमराह नंबर-1 गेंदबाज हैं इसमें कोई शक नहीं और उनसे तुलना किए जाना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, "ईमानदार होना चाहिए. मैं जानता हूं कि वो कहां हैं. मैं यह भी जानता हूं कि मैं कहां हूं. वह टी-20 में नंबर-1 गेंदबाज हैं. उनके पास सबकुछ है, चाहे तेजी हो या नियंत्रण. वह मेरे लिए नंबर-1 गेंदबाज हैं और मुझे यह कहने में किसी तरह की शर्म नहीं हैं. मैं उनसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा हूं और मेरा काम अच्छा करना है. आपको अपने खेल पर ध्यान देना होता है और टीम को जीतना चाहिए, यह आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए." उन्होंने कहा, "जब वह 12वें ओवर के अंत में धुनाई कर रहे थे, तब मैं उनके पास जाना चाहता था और कप्तान से कहना चाहता था कि मैं गेंदबाजी करूंगा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि कप्तान की अपनी अलग रणनीति थी. उन्होंने मुझे गेंद दी. एक सोच यही थी कि हमें मैच नहीं हारना. जब आप देश के लिए खेलते हो तो एक ही बात मायने रखती है कि आफ मैच जीतना चाहते हो." चहर ने कहा कि उनको चेन्नई में खेलने से फायदा हुआ जिससे उन्हें पता चला कि ओस से कैसे निपटा जाता है. चहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं. दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, "चेन्नई में खेलने से मुझे काफी फायदा मिला है. चेन्नई में ओस और पसीना होता है. मैंने उस स्थिति में गलतियां की हैं और नो बॉल तक फेंकी हैं, लेकिन मैंने उससे काफी कुछ सीखा. मैंने उस अनुभव से सीखा कि इस तरह की स्थिति में गेंद कैसे फेंकनी हैं और कैसे अपने नाम को अंजाम देना है." आईपीएल और चेन्नई की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र न करना बेमानी होगा और चहर ने भी कहा कि भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान धोनी ज्यादा चीजें नहीं कहते हैं और आप जो करना चाहते हो उसका समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं धोनी से बात करता रहता हूं, लेकिन माही भाई ज्यादा चीजें नहीं कहते हैं. मैच में जब उन्हें लगता है तो वो आपको मैच स्थिति के बारे में समझाते हैं. वो हमेशा कहते हैं कि तुम पेशेवर हो और जानते हो कि आपका मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष क्या है और आपको कैसे इस तरह की स्थिति से निपटना है. वह आपको आत्मविश्वास देते हैं कि आप इस मंच पर अच्छा करने के काबिल हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget