एक्सप्लोरर

BCCI की मुश्किलें बढ़ीं, IPL 2021 से पहले वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न 09 अप्रैल से शुरू हो रहा है. इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.

मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों और प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े छह सदस्यों के इस घातक वायरस से पॉजीटिव पाये जाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 10 से 25 अप्रैल के बीच इस शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के आयोजन की उम्मीद है.

कोरोना वायरस की स्थिति अगर नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो फिर इंदौर और हैदराबाद को आईपीएल के ‘स्टैंड बाई’ स्थान के रूप में रखा गया है. मुंबई को इस लीग के 10 मैचों की मेजबानी करनी है.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 47,000 मामले दर्ज किये गये और वहां संभावित लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है. इसके अलावा आयोजक वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने से भी चिंतित हैं. यही नहीं प्रतियोगिता प्रबंधन दल के छह सदस्यों का टेस्ट भी पॉजीटिव आया है और उन्हें भी आइसोलशन में भेज दिया गया है.

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जहां तक मैदानकर्मियों की बात है तो कल तब आठ पॉजीटिव मामले थे. आज दो अन्य मामले पॉजीटिव पाये गये. इससे इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गयी. सभी को घर भेज दिया गया है और वे अलग थलग रह रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘हम तैयारियों के लिये कांदिवली से मुंबई क्रिकेट संघ के दूसरे मैदानकर्मियों को ला रहे हैं. इसके अलावा बीसीसीआई के प्रतियोगिता प्रबंधन के छह से सात कर्मचारियों का परीक्षण पॉजीटिव आया है.’

इस बारे में जब बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बोर्ड स्थिति से चिंतित है. बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘‘देखिये, यदि लॉकडाउन होता है तो टीमें जैव सुरक्षित वातावरण में हैं और वैसे भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है. इसलिए हमें अब भी मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल मैचों के आयोजन की उम्मीद है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यदि स्थिति आपे से बाहर चली जाती है तो हैदराबाद और इंदौर को स्टैंड बाई रखा गया है.’’

मुंबई में अभी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें हैं लेकिन इनमें कोई भी टीम वानखेड़े नहीं गयी. अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम और बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर अभ्यास कर रही हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई रवाना होने से पहले नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास किया था.’’

यह भी पढ़ें- 

SA vs PAK: आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, वापसी करने पर रहेंगी दक्षिण अफ्रीका की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget