एक्सप्लोरर

BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2021 में नहीं होगा विवादित 'सॉफ्ट सिग्नल' नियम

IPL 2021 के आगाज़ से पहले BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने विवादित 'सॉफ्ट सिग्नल' के नियम को आईपीएल के 14वें सीजन से हटा दिया है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के आगाज़ में अब 15 दिनों से भी कम का वक्त रह गया है. आईपीएल 2021 की शुरुआत 09 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी. नए सीज़न के आगाज़ से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई ने हाल ही में विवादों में रहने वाले 'सॉफ्ट सिग्नल' (Soft Signal) के नियम को आईपीएल 2021 से हटाने का फैसला लिया है.

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2021 में तीसरे अंपायर को फैसले भेजने से पहले मैदान अंपयार को सॉफ्ट सिग्नल देने की कोई जरूरत नहीं होगी. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में सॉफ्ट सिगनल का नियम सुर्खियों में रहा था.

क्या होता है सॉफ्ट सिग्नल

जब भी किसी तरह के क्लोज़ कैच या पेचीदा विकेट को लेकर स्थिति साफ नहीं होती है, तो मैदानी अंपायर तीसरे अंपायर से उसे दोबारा चेक करने को कहता है. हालांकि, तीसरे अंपायर से पहले मैदानी अंपायर को अपने सहयोगी अंपायर से बातचीत करके अपना फैसला देना होता है. इसे ही सॉफ्ट सिगनल कहते हैं. इसके बाद टीवी अंपायर (तीसरा अंपायर) कई एंगल से उसे देखता है और जब उसे ठोस सबूत मिल जाता है तो वो मैदानी अंपायर के फैसले को पलट देता है. लेकिन कभी कभी टीवी अंपायर को पर्याप्त सबूत नहीं मिलते हैं, ऐसे स्थिति में टीवी अंपायर मैदानी अंपायर के फैसले को ही मान लेता है.

क्यों हुआ था विवाद

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 में भारतीय पारी के दौरान जब सूर्यकुमार यादव 57 रनों पर बैटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने तेज गेंदबाज सैम कर्रन की गेंद पर स्कूप शॉट खेला. गेंद डीप फाइन लेग पर खड़े डेविड मलान की तरफ गई और उन्होंने कैच लेने का दावा किया. हालांकि, कैच क्लीन नहीं था, इसलिए मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद मांगी. लेकिन नियम के तहत मैदानी अंपायर को अपना फैसला भी बताना होता है और अंपायर ने अपने फैसले में सूर्यकुमार को आउट करार दिया. इसके बाद जब तीसरे अंपायर ने कई बार टीवी रिप्ले देखा, लेकिन उसे कैच पकड़े जाने का कोई साफ सबूत नहीं मिला. इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने फैसला मैदानी अंपायर के हिसाब से दिया और सूर्यकुमार को पवेलियन लौटना पड़ा जबकि टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद जमीन को छू गई थी.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 3rd ODI: इन दो खिलाड़यों को मिल सकता है मौका, जानें टीम इंडिया की संभावित Playing XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget