एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने उठाया सख्त कदम, खिलाड़ियों को पास करना होगा नया फिटनेस टेस्ट

बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की वजह से परेशान है. खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त कदम उठाते हुए बोर्ड ने अब नया टेस्ट पास करने की चुनौती रखी है. टाइम ट्रॉयल टेस्ट में तेज गेंदबाजों के लिए अलग नियम है.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. लेकिन इस दौरे पर अश्विन, बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया दौरे से सबक लेते हुए बीसीसीआई ने अब खिलाड़ियों के लिए नया फिटनेस टेस्ट पास करने की बड़ी चुनौती रखी है. इंग्लैंड दौरे से पहले खिलाड़ियों को टाइम ट्रायल पास करना होगा. टीम इंडिया के लिए यो यो टेस्ट से गुजरना पहले की तरह ही लागू रहेगा.

बीसीसीआई ने टाइम ट्रॉयल टेस्ट उन खिलाड़ियों के लिए लागू किया है जिनका बोर्ड के साथ करार है. कॉन्ट्रैक्ट वाले सभी खिलाड़ियों के लिए इस टेस्ट को पास करना बेहद ही जरूरी है. टाइन ट्रॉयल टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों की रफ्तार चेक की जाएगी.

तेज गेंदबाजों के लिए अलग नियम

तेज गेंदबाजों को टाइम ट्रॉयल टेस्ट में 2 किलोमीटर की दूरी 8 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी. स्पिन गेंदबाजों और बाकी खिलाड़ियों के लिए 2 किलोमीटर की दूरी 8 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करने का नियम बनाया गया है. इसके अलावा यो यो टेस्ट में खिलाड़ियों को 17.1 का स्कोर हासिल करना ही होगा.

इन खिलाड़ियों को मिलेगी छूट

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से लौटे खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टाइम ट्रॉयल टेस्ट नहीं देना होगा. लेकिन जिन खिलाड़ियों का चयन लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए होगा उनके लिए टाइम ट्रॉयल टेस्ट पास करना बेहद जरूरी है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से बीसीसीआई निशाने पर आ गया था. बीसीसीआई का कहना है कि वह खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करेगा.

टीम इंडिया के फैन बने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, कामयाबी की असल वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget