एक्सप्लोरर

BCCI ने की खेल पुरस्कारों के लिए द्रविड़, कोहली और गावस्कर के नाम की सिफारिश

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है और एक बार फिर राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए विराट कोहली को नामांकित किया है.

नई दिल्ली/कोलकाता: बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है और एक बार फिर राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए विराट कोहली को नामांकित किया है.

महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए की गई है.

प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है.

राय ने कहा, ‘‘हां, हमने विभिन्न वर्गों में सरकार को कई नामांकन भेजे हैं. राहुल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बीसीसीआई द्वारा नामित है.’’

इस साल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता जिसके कारण उनके नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए की गई है. उनके मार्गदर्शन में 2016 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी. वह भारत ए टीम के भी कोच हैं और जूनियर तथा सीनियर क्रिकेट के बीच सेतु का काम कर रहे हैं.

बीसीसीआई ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकन भेजना बंद कर दिया था क्योंकि कभी-कभी कई कोच खिलाड़ी की सफलता का श्रेय लेने आगे आ जाते थे.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा तब हुआ जब भारत के एक पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दो नामांकन पर हस्ताक्षर किए जहां कोचों ने दावा किया कि खिलाड़ी ने उनके मार्गदर्शन में काम किया है. इसके बाद से हमने नामांकन भेजना बंद कर दिया.’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि जब राजकुमार शर्मा (कोहली के कोच) को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला तो यह निजी नामांकन था. वह बीसीसीआई द्वारा नामित नहीं थे. राहुल के दर्जे वाले व्यक्ति के लिए हालांकि हमने इस नीति से हटने का फैसला किया.’’ 

BCCI ने की खेल पुरस्कारों के लिए द्रविड़, कोहली और गावस्कर के नाम की सिफारिश

बीसीसीआई ने कोहली को दूसरी बार खेल रत्न के लिए नामांकित किया है.

कोहली का नाम 2016 में भी भेजा गया था लेकिन तब रियो ओलंपिक की तीन स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को यह पुरस्कार मिला.

जहां तक गावस्कर का सवाल है तो भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता.

सामान्य तौर पर ध्यानचंद पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्हें अपने खेलने के दौरान अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला हो. गावस्कर को हालांकि अर्जुन पुरस्कार मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget