एक्सप्लोरर
अब AIR पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे फैंस
बीसीसीआई ने भारत के मैचों के रेडियो कमेंटरी के लिए ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के साथ करार की घोषणा की.

एक समय था जब ऑनलाइन टेकनॉलोजी इतनी तेज़ी दर्शकों की पहुंच तक नहीं आई थी. उस समय भारतीय क्रिकेट फैंस के पास टीवी या उसके अलावा क्रिकेट मैचों से जुड़ी खबरें पाने का सबसे अच्छा और सटीक माध्यम कोई था तो वो रेडियो ही था. लाइव कॉमेंट्री पर घंटो-घंटो फैंस क्रिकेट के स्कोर की जानकारियां लेते थे. अब एक बार फिर से भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को ये मौका मिलने जा रहा है. क्रिकेट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अपने प्रयास के तहत बीसीसीआई ने मंगलवार को भारत के मैचों के रेडियो कमेंटरी के लिए ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के साथ करार की घोषणा की. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि एआईआर के साथ उसकी दो साल की साझेदारी हुई है. बोर्ड के बयान में कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के साथ रेडियो कमेंटरी शुरू हो जाएगी. इसी सीरीज का पहला मैच 15 सितम्बर को धर्मशाला में खेला जाना है. इसके अलावा एआईआर पुरुष एवं महिला घरेलू टूर्नामेंट्स का भी रेडियो कवरेज करेगा. बीसीसीआई के साथ उसका दो साल का करार 10 सितम्बर, 2019 से शुरू होगा और 31 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगा. भारत के इंटरनेशनल मैचों के अलावा एआईआर दिलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, विमेंस चैलेंजर सीरीज, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग और ईरानी ट्रॉफी (पुरुष) की रेडियो कमेंटरी करेगा.
और पढ़ें


















