एक्सप्लोरर

बड़े बदलाव की तैयारी में BCCI, विदेशी दौरे पर खाने को लेकर अब लागू होगा यह नियम; जानें क्या हुआ फैसला

Team India: BCCI भारतीय खिलाड़ियों के बीच एकजुटता बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है. बोर्ड अब एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है.

BCCI Two Chefs For Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहा है. हाल ही में '10 पॉइंट्स पॉलिसी' लागू की गई है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं. उन्हीं में एक नियम यह भी शामिल था कि कोई खिलाड़ी अपने साथ पर्सनल स्टाफ नहीं ले जा सकता. पर्सनल स्टाफ में पर्सनल मैनेजर, शेफ/रसोइया, असिस्टेंट आदि आ जाते हैं. अब BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों में एकजुटता लाने का एक और प्रयास किया है क्योंकि बोर्ड अगले दौरों पर टीम के साथ 2 शेफ/रसोइये भेजना चाहता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड ने अगले दौरों के लिए टीम को 2 रसोइयों को साथ ले जाने का ऑफर दिया है. हालांकि इस विषय पर भी विचार किया गया है कि क्या 2 रसोइयों को भेजने पर उन खिलाड़ियों के लिए समाधान निकाला जा सकेगा, जो अलग-अलग तरह की खास डाइट का पालन करते हैं. सूत्र ने बताया, "टीम को एक विकल्प दिया गया है, जिसमें बोर्ड 2 नए रसोइयों को नियुक्त करेगा, जो खिलाड़ियों की जरूरतों की पूर्ति करेंगे. यह भी विचार किया गया है कि खिलाड़ियों की मांग अलग-अलग होंगी और उनकी जरूरतों को पूर्ण करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।"

पिछले 6-7 साल में ऐसा देखा गया है कि खिलाड़ी अपना शेफ अपने साथ लेकर चलते हैं. यह कुक उसी डाइट चार्ट अनुसार खिलाड़ियों को खाना उपलब्ध करवाता है, जो उनके न्यूट्रीशनिस्ट ने तैयार किया होगा. आमतौर पर ये शेफ टीम होटल में नहीं ठहरते हैं बल्कि खिलाड़ी उनके रहने का प्रबंध खुद करवाते हैं. मगर खिलाड़ियों को खाना होटल में ही पहुंचा दिया जाता है. BCCI के अंदर एक नई समस्या सामने पेश की गई थी कि शेफ डाइनिंग एरिया में मौजूद रहते हैं, जहां केवल खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ को ही जाने की मंजूरी होती है.

BCCI सुनिश्चित करेगा किसी को परेशानी ना हो

TOI अनुसार इसी सूत्र ने बताया कि, "कुछ खिलाड़ियों को अपनी डाइट को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. खासतौर पर वे खिलाड़ी जो चोट के कारण लंबे-लंबे समय तक मैदान से दूर रहे हैं, उनका वेट मैनेजमेंट करना बहुत आवश्यक है. ये शेफ जानते हैं कि खाने में उपयोग की जाने वाली चीजों का महत्व कितना होता है. BCCI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बढ़िया से बढ़िया और स्वस्थ खाना उपलब्ध हो सके."

यह भी पढ़ें:

Karun Nair: 752 की औसत से रन बनाने वाले करुण नायर को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में मिलेगी जगह? आज होगा स्क्वाड का एलान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget