एक्सप्लोरर

Virat Kohli: विराट कोहली की इस हरकत से खफा हुआ बीसीसीआई, सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सभी खिलाड़ियों को मिली वार्निंग

Team India: एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का एलान होने के बाद अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम के सभी खिलाड़ी बेंगलुरु में 6 दिवसीय अभ्यास कैंप में हिस्सा ले रहे हैं.

BCCI Not Happy With Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आगामी एशिया कप की तैयारियों को लेकर इस समय बेंगलुरु में 6 दिवसीय अभ्यास कैंप में हिस्सा ले रहे हैं. इसमें सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं. 24 अगस्त को पहले दिन इस कंडीशनिंग कैंप में सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट लिया गया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना यो-यो टेस्ट पास करने के बाद उसके स्कोर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट कर दिया. अब इस जानकारी को लेकर बीसीसीआई के अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है.

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जो ठीक यो-यो टेस्ट के बाद है और उसमें उन्होंने बताया कि उनका स्कोर 17.2 का रहा. इसके बाद जहां सोशल मीडिया पर कोहली को उनकी फिटनेस के लिए फैंस ने जमकर सराहना की. वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी और सोशल मीडिया के अन्य हैंडल पर जो यो-यो टेस्ट का स्कोर शेयर किया गया था, उससे बीसीसीआई के टॉप अधिकारी काफी नाराज हुए हैं.

कोहली की इस स्टोरी के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कथित तौर पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने यो-यो टेस्ट के स्कोर को लेकर किसी तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करने की सलाह दी है. रिपोर्ट के अनुसार यह हिदायत एशिया कप कैंप में मौजूद सभी खिलाड़ियों को दी गई है.

अनुबंध के उल्लंघन का दिया गया हवाला

यो-यो टेस्ट स्कोर के सार्वजनिक होने के बाद रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई अधिकारी की तरफ से जानकारी दी गई कि प्लेयर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी गोपनीय जानकारी को पोस्ट करने से बचना चाहिए. वह अभ्यास कैंप के दौरान ली गई फोटो पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन यो-यो टेस्ट का स्कोर नहीं. यह अनुबंध के नियम के उल्लंघन के तहत आता है.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले बढ़ी भारत की चिंता, इन गेंदबाजों के सामने बुरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget