एक्सप्लोरर

इन खिलाड़ियों के साथ BCCI लगातार कर रहा नाइंसाफी! घरेलू क्रिकेट में कर रहे अच्छा प्रदर्शन फिर भी नहीं मिल रहा मौका

BCCI घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ क्रिकेटरों की लगातार अनदेखी कर रहा है. इन खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक क्रिकेट में ढेरों रन बनाए हैं. फिर भी इन्हें नेशनल टीम में मौका नहीं मिल रहा.

Domestic Cricket: घरेलू क्रिकेट में कई क्रिकेटरों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय टीम में अभी तक इनकी सुध नहीं ली है. डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इन क्रिकेटर में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए पहले भी टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वहीं कुछ नए खिलाड़ी भी टीम इंडिया में दस्तक देने को तैयार हैं. बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने इनकी परफॉर्मेंस को लगातार दरकिनार किया है. आइए आपको बताते हैं कि वे कौन से क्रिकेटर हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में धूम मचाई, लेकिन फिर भी उन्हें नेशनल टीम में मौका नहीं मिल रहा है. 

मयंक अग्रवाल

हाल ही में संपन्न हुए रणजी सीजन 2022-23 सत्र में मयंक अग्रवाल सबसे सफल बल्लेबाज रहे. इस दौरान उन्होंने 9 मैचों की 13 पारियों में सर्वाधिक 990 रन बनाए. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 249 रन रहा. जो उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बनाया था. इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दो मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया.

सरफराज खान

सरफराज खान पिछले कई सीजन से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस साल भी उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन बैटिंग की. इस सीजन में उन्होंने 6 मैचों में तीन शतक लगाते हुए 556 रन बनाए. रणजी ट्रॉफी 2022-23 में उनका सर्वोच्च स्कोर 162 रन रहा. इसके बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया.

पृथ्वी शॉ

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके पृथ्वी शॉ भी इस साल रणजी ट्रॉफी बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 6 मैचों की 10 पारियों में 595 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए 379 रन की मैराथन पारी खेली. इसके बावजूद भी वह भारत की टेस्ट टीम में शामिल करने का इंतजार कर रहे हैं. 

संजू सैमसन

संजू सैमसन ने भी घरेलू क्रिकेट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. इस साल उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में बढ़िया बल्लेबाजी की. टीम इंडिया में मौजूदा समय में कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिनसे संजू का प्रदर्शन ज्यादा असरदार है. इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में पर्याप्त मौके नहीं दिए जाते हैं. श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टी20 मैच में चोटिल होने के बाद अभी तक उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: इंदौर में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट, जानिए पिच रिपोर्ट और इस मैदान के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget