एक्सप्लोरर

Team India Coach: ये दो विदेशी खिलाड़ी टीम इंडिया का कोच बनने के दावेदार, एक वर्ल्ड चैंपियन तो दूसरा है धोनी का गुरु

India Coach Cricket: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया कोच मिलेगा. अब एक रिपोर्ट अनुसार रिकी पोंटिंग भी टीम इंडिया के अगले बनने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं.

India Coach Cricket: राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के हेड कोच के पद पर कार्यकाल जून महीने में समाप्त होने वाला है. द्रविड़ ने इच्छा जताई थी कि वे कोचिंग जॉब छोड़ना चाहते हैं, ऐसे में टीम को नया कोच मिलने की कवायदें तेज हो गई हैं. नए कोच के विकल्प के तौर पर BCCI ने ना केवल भारत बल्कि विदेशी कोच होने के विकल्प को भी खुला रखा है. अब रेव स्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI ने रिकी पोंटिंग से कोच पद के संबंध में संपर्क साधा है. बता दें कि पोंटिंग के अलावा न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग को भी मुख्य कोच के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. जून के अंत में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, यानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उपरांत भारतीय टीम एक नए कोच के अंडर खेलती दिखाई देगी.

रिकी पोंटिंग और स्टीफन फ्लेमिंग अभी टीम इंडिया के कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. बता दें कि उनसे पहले गैरी कर्स्टन और जॉन राइट के अंडर भारतीय टीम ने खूब सफलता प्राप्त की है. हमने आपको बताया कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा. वहीं नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई, 2024 से लेकर 31 दिसंबर, 2027 तक रहेगा. इसका अर्थ है कि नए कोच पर जिम्मेदारी होगी कि वह 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मजबूत भारतीय टीम तैयार करे. याद दिला दें कि द्रविड़ का कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त होने वाला था, लेकिन वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ा दिया गया था. BCCI ने हेड कोच पद के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं और आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 मई रखी गई है.

IPL में कोचिंग करते हैं दोनों दिग्गज

रिकी पोंटिंग की बात करें तो वे साल 2018 से ही IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग कर रहे हैं. रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं. उनके कप्तान रहते ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी. दूसरी ओर स्टीफन फ्लेमिंग 2009 से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच बने हुए हैं और उनका कोचिंग अनुभव टीम इंडिया के बहुत काम आ सकता है.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं लेना चाहते थे रोहित और अगरकर, सामने आई चौंकाने वाली खबर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget