एक्सप्लोरर

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बीसीसीआई सख्त, आईपीएल फ्रेंचाइजी को दी बड़ी चेतावनी

IPL 2024 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए सभी फ्रेंचाइजियों को कड़ी चेतावनी दी है.

Jay Shah on Work Load Management: भारत के लिए अगले कुछ महीने काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी अगले 2 महीनों तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल के तुरंत बाद भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेना है. खिलाड़ियों के लगातार इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई ने कुछ खास फैसले लिए हैं.

बीसीसीआई सर्वोच्च संस्थान
बीसीसीआई सचिव जय शाह यह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते नजर आएंगे. अब आईपीएल के पहले खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को खास हिदायत दी है. इसकी जानकारी देते हुए पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि ‘आईपीएल फ्रेंचाइजी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई द्वारा निर्धारित वर्कलोड मैनेजमेंट दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.

आईपीएल फ्रेंचाइजी को मिली बड़ी चेतावनी
बीसीसीआई सचिव जय शहा ने आगे कहा कि ‘बोर्ड का आदेश है. बोर्ड सर्वोच्च संस्था है और वह जो भी फैसला करेगी फ्रेंचाइजियों को उसका पालन करना होगा. हम फ्रेंचाइजी से ऊपर हैं. जय शाह ने यह भी कहा कि ‘अगर खिलाड़ी को आईपीएल में खेलना है तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में उपस्थित होना होगा और अपने प्रदेश के लिए खेलना होगा.

हर हाल में खेलना होगा रणजी ट्रॉफी
दरअसल, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से भारतीय टीम में शामिल नहीं हुए हैं. ऐसे में वह रणजी ट्रॉफी खेल सकते थे. हालांकि किशन वहां भी झारखंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आए. इन्हीं बातों को लेकर बोर्ड नाराज चल रहा था. इसे लेकर ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ तौर पर कहा कि ‘बीसीसीआई कोई बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा. वह मुख्य चयनकर्ता को इस मामले में खुली छूट देने जा रहे हैं और अगर कोई खिलाड़ी फैसले को नहीं मानता है तो वह उस पर सख्त से सख्त कदम उठा सकते हैं.’ बोर्ड इसके साथ ही आईपीएल खेलने के लिए भी रणजी ट्रॉफी में तीन या चार मैच खेलने पर भी फैसला कर सकता है.  

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे दिन के लिए रोहित शर्मा ने बनाया मास्टरप्लान, 3 प्वाइंट्स में जानिए कैसे इंग्लैंड पर कसेगा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget