एक्सप्लोरर

कैसे किसी खिलाड़ी को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिलती है जगह? क्या होता है पैमाना; जानें नियम और शर्तें

BCCI ने आज नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया. इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है. यहां जानें कैसे किसी खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिलती है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हुई है. वहीं टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की पोज़ीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दोनों दिग्गज टॉप कैटेगरी में रखे गए हैं. 

बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. नए कॉन्ट्रैक्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रमोशन हुआ है. बता दें कि बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल चार कैटेगरी होती हैं. पहली कैटेगरी होती है ए+ की. फिर ए, फिर भी और अंत में सी. ए प्लस वाले खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये, ए वाले खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये, बी वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये और सी वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. 

कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर किसी खिलाड़ी के कैसे बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करता है. इसका पैमाना क्या है और शर्तें क्या हैं. या ये कहें कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने का नियम क्या है. यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा. हम आसान भाषा में बताते हैं कि सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने की योग्यता क्या है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई उन्हीं खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करता है, जिन्होंने कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल एक साल में खेले हों. अगर कोई खिलाड़ी टेस्ट नहीं खेलता है, लेकिन वनडे और टी20 खेलता है तो फिर उसे कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया जाता है. 

इन खिलाड़ियों को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिली है जगह

ए प्लस कैटेगरी- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जड़ेजा

ए कैटेगरी- मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत

बी कैटेगरी- सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

सी कैटेगरी- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget