एक्सप्लोरर

पिच पर डाले गए कवर में थे छेद, अब बीसीसीआई ने भारत- श्रीलंका मैच रद्द होने पर पिच क्यूरेटर से मांगी रिपोर्ट

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि काफी हद तक बीसीसीआई क्यूरेटर और सीईओ को जिम्मेदार ठहराना चाहिए जिनको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए था कि स्टेडियम में बुनियादी जरूरत की चीजें मौजूद हैं.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच में इस बात की उम्मीद कभी नहीं की जाती कि बारिश के दौरान पिच पर जो कवर डाले गए हों वो फटे हुए हैं और उनसे पानी रिसकर पिच पर पहुंचे, जिसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग किया जाए, पर ये सभी नजारे रविवार शाम गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में देखने को मिले जहां भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 बारिश और फिर पिच गीली होने के कारण रद्द कर दिया गया. यह बात बीसीसीआई को पसंद नहीं आई है, जो अब मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है और इसका सीधा असर नए राज्य संघ के कम अनुभव पर पड़ेगा. उन्होंने भौमिक और सीईओ राहुल जौहरी पर भी उंगली उठाई है. उन्होंने कहा, "इस तरह की चीजें होंगी क्योंकि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के बाद सभी संघों के अधिकारियों के सामने इस तरह की चीजें आएंगी. किसी भी संघ के पास मौका नहीं है कि वो निरंतरता में चीजें को प्लान करे. आज के दौर में पूरे विश्व में हित धारकों के लिए निरंतरता सबसे बड़ी चिंता का विषय है." उन्होंने कहा, "संघों को कभी इस तरह के मामले सुलझाने का मौका नहीं दिया गया. मुझे लगता है कि इसके लिए काफी हद तक बीसीसीआई क्यूरेटर और सीईओ को जिम्मेदार ठहराना चाहिए जिनको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए था कि स्टेडियम में बुनियादी जरूरत की चीजें मौजूद हैं." एक अन्य अधिकारियों ने प्रशंसकों की निराशा की बात कही जो बाकी का मैदान सूखा होने और सिर्फ पिच गीली होने के कारण निराश लौटे. उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कोई पूर्व अधिकारी, सलाहकार के तौर पर भी उनके साथ होता तो इससे मदद मिलती. उन्होंने कहा, "सर्वोच्च अदालत के आदेश के कारण हम पूर्व अधिकारियों से सलाह लेने से डरते हैं. कोर्ट ने हालांकि एक आदेश में कहा है कि हम पूर्व अधिकारियों को सलाहकार के तौर पर ले सकते हैं लेकिन हम जोखिम नहीं लेना चाहते. प्रशंसकों ने जो महसूस किया उससे हम निराश हैं. कुछ लोग तो काफी दूर से गुवाहाटी आए थे लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं." इस मामले में जब एक पूर्व अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय के साथ नए अधिकारी सब कुछ सीख जाएंगे. पूर्व अधिकारी ने कहा, "हमें सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाली नए अधिकारियों की टीम पर पूरा भरोसा है. वह सभी संघों के साथ अच्छे से काम करने के लिए जल्द से जल्द कुछ करेंगे ताकि किसी और अन्य स्थल पर प्रशंसकों को इस तरह की चीजों का सामना न करना पड़े." जब बीसीसीआई के एक अधिकारी से इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि क्रिकेट संचालन क्रिकेट के महाप्रबंधक सबा करीम इस मामले में टिप्पणी करने को लेकर सही शख्स होंगे. करीम ने इस मामले में कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मामले नहीं देखता, लेकिन एक बार जब मुख्य क्येरटर की रिपोर्ट आ जाएगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget