एक्सप्लोरर

बीसीसीआई के पहले सीईओ बने राहुल जोहरी

बीसीसीआई के पहले सीईओ बने राहुल जोहरी


बीसीसीआई के पहले सीईओ बने राहुल जोहरी



नई दिल्ली: भारतीय क्रिकट बोर्ड (बीसीसीआई) ने राहुल जोहरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया. बोर्ड के बयान के अनुसार राहुल इससे पहले डिस्कवरी नेटवर्क एशिया प्रशांत के कार्यकारी उपाध्यक्ष और दक्षिण एशिया के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे. वह एक जून को अपना पद संभालेंगे और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर को रिपोर्ट करेंगे. वह मुंबई स्थित कार्यालय में रहेंगे. राहुल काफी अनुभवी हैं और उनकी बोर्ड के सहज संचालन, हितधारकों के प्रबंधन और खेल को आगे बढ़ावा देने के लिये रणनीति तैयार करने के लिये जिम्मेदारी होगी. 



बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर ने उनकी नियुक्ति पर कहा, ‘‘हमें खुशी है कि राहुल हमारे साथ है और विश्वास है कि उनके अनुभव और ज्ञान का बोर्ड को फायदा मिलेगा. उनका विजन, मार्ग दर्शन और सहयोग बीसीसीआई के सफल कामकाज में योगदान देगा. ’’ 



बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘हम राहुल का स्वागत करते हैं और बीसीसीआई में नई भूमिका के लिये उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. पिछले एक वर्ष में बीसीसीआई ने कई कदम उठाये हैं. यह एक और कदम है और यह बीसीसीआई के पेशेवर कामकाज को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा. ’’ 



राहुल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘‘मैं करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की सेवा करने का मौका मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मेरा प्रयास भारतीय क्रिकेट में योगदान देना होगा. मैं बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव का आभारी हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा दिखाया. इस इस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिये सभी के सहयोग की उम्मीद करता हूं. ’’ 



राहुल को मीडिया उद्योग में 20 साल से अधिक का अनुभव है. वह 15 साल तक डिस्कवरी नेटवर्क से जुड़े हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget