एक्सप्लोरर

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए किया टीम इंडिया का एलान, पहली बार टीम में चुने गए अक्षर पटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का चयन किया गया है.

India vs England: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए पहली बार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का इन खिलाड़ियों को मिला ईनाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. सुंदर ने अपने डेब्यू टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने पहले टेस्ट में चार विकेट और 84 रन अपने नाम किए.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया है. सिराज ने कंगारुओं के खिलाफ सिर्फ तीन टेस्ट में 13 विकेट लिए थे.

इशांत शर्मा की हुई टीम में वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की भारतीय टीम में वापसी हुई है. वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे. तेज गेंदबाजी विभाग में उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर तो जगह मिली है. वहीं स्पिन विभाग में आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है.

29 महीने बाद हार्दिक पांड्या की हुई टेस्ट टीम में वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. हार्दिक भारतीय पिचों पर काफी कारगार साबित हो सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट के 11 मैचों में उनके नाम एक शतक के साथ 532 रन और 17 विकेट हैं.

पृथ्वी शॉ और टी नटराजन हुए टीम से बाहर 

ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. इसके अलावा गाबा टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन भी इस टीम में नहीं चुने गए हैं. उन्होंने अपने पहले टेस्ट में तीन विकेट हासिल किए थे.

इसके अलावा इंजरी के कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, ऑलराउंडर रविंद्र जेडजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ हनुमा विहारी भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, इन खिलाड़ियों को बाकी दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- 

ICC World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा भारत IND vs AUS: सचिन-कोहली और गांगुली समेत इन दिग्गजों ने टीम इंडिया की जीत को बताया गौरवशाली, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget