एक्सप्लोरर

BCCI ने कर दिया टीम का एलान, ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान; ईशान किशन को भी मिला मौका

Irani Cup Squads: बीसीसीआई ने ईरानी कप के लिए टीमों का एलान कर दिया है. यह मैच 1 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें कई नामी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे.

BCCI announce Rest of India squad Irani Cup 2024: बीसीसीआई ने ईरानी कप 2024 के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई और 'रेस्ट ऑफ इंडिया' के स्क्वाड का एलान कर दिया है. इन टीमों में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया था, लेकिन अभी तक टीम इंडिया के स्काड से हटाए बिना उन्हें 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम में शामिल कर दिया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ को 'रेस्ट ऑफ इंडिया' और अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी कर रहे होंगे. यह मैच 1 अक्टूबर से शुरू होगा.

हाल ही में सरफराज खान को लेकर अटकलें थीं कि उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर करके मुंबई की टीम में भेजा जा सकता है. ये दावे पूरी तरह सच साबित हुए हैं. सरफराज के अलावा मुंबई की टीम में उनके भाई मुशीर खान भी खेल रहे होंगे. ध्रुव जुरेल और यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि ये दोनों रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के लिए खेल रहे होंगे.

क्या है ईरानी कप?

ईरानी कप की शुरुआत साल 1960 में हुई थी और तभी से यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है. ईरानी कप में एक ही मैच खेला जाता है, जिसमें मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन का सामना 'रेस्ट ऑफ इंडिया' से होता है. रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में अन्य राज्यों के प्लेयर एक ही टीम में साथ आकर खेलते हैं. चूंकि मुंबई मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन है, इसलिए उसका सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा.

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धान्त अद्धातराव, शम्स मुलानी, तनुष कोटियां, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डियास.

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यू ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ईशान किशन, मानव सुथर, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्ण, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर.

यह भी पढ़ें:

इस देश के खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर भी थे बेहद गरीब, लेकिन अब पूरी दुनिया में है बोलबाला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG 1st ODI Live Score: धर्मशाला में अब भी बारिश जारी, नहीं हो सका टॉस, 50 ओवर का नहीं होगा मैच; जानें अपडेट्स
LIVE: धर्मशाला में अब भी बारिश जारी, नहीं हो सका टॉस, 50 ओवर का नहीं होगा मैच; जानें अपडेट्स
अगर इतने बजे तक नहीं शुरू हुआ मैच, फिर वनडे बन जाएगा 20-20; भारत-अफगानिस्तान मैच पर नया अपडेट
अगर इतने बजे तक नहीं शुरू हुआ मैच, फिर वनडे बन जाएगा 20-20; भारत-अफगानिस्तान मैच पर नया अपडेट
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने

वीडियोज

Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें किसे दी चेतावनी
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर क्या बोले ओवैसी, जानें किसे दी चेतावनी
'जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं...', उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं...', उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
Embed widget