एक्सप्लोरर

जिस मैदान पर होना है ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच, उसमें लाइट जाने की वजह से रद्द हुआ BBL का मैच

गाबा के मैदान पर बीते दिन ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर्स के बीच बिग बैश लीग का मैच खेला गया लेकिन इस दौरान इस मैदान के एक हिस्से में फ्लड लाइट बंद होने से मैच रद्द करना पड़ा.

भारत के खिलाफ 71 साल बाद टेस्ट सीरीज़ गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश है कि वो श्रीलंका के खिलाफ अपनी खोई साख हासिल कर सके. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 24 जनवरी से टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ होने जा रहा है. लेकिन जिस मैदान पर पहला मुकाबला खेला जाना है उसे लेकर एक बड़ी खबर और चौंकाने वाली खबर आई है.

जी हां, गाबा के मैदान पर बीते दिन ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर्स के बीच बिग बैश लीग का मैच खेला गया. लेकिन इस दौरान इस मैदान के एक हिस्से में फ्लड लाइट बंद होने से मैच रद्द करना पड़ा. जो कि सुनने में और प्रोफेशनल क्रिकेट के स्तर के हिसाब से बेहद चौंकाने वाला है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बताया कि बत्ती गुल होने के कारणो की जांच की जा रही.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी एंथनी एवरर्ड ने कहा,‘‘हम क्वींसलैंड स्टेडियम के साथ मिलकर जांच का काम कर रहे है ताकि भविष्य में होने वाले मैचों में यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी कोई समस्या नहीं हो.’’

इससे पहले थंडर्स के कोच शेन बांड ने ऐसी स्थिति होने पर नियमों की समीक्षा की मांग की थी.

उनकी टीम ने इस टी20 मुकाबले में शेन वाटसन की शतकीय पारी के दम पर चार विकेट पर 186 रन बनाये थे. जिसके जवाब में हीट की टीम 10 रन पर दो विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी..

इसके बाद मैदान के एक हिस्से में फ्लडलाइट की बत्ती गुल हो गयी. एक घंटे तक जब मैच शुरू नहीं हो सका तो दोनों टीमों के बीच अंक बांटा गया.

बांड को लग रहा था कि मैदान में मैच जारी रखने के लिए पर्याप्ता रौशनी थी. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में कई ऐसे मैदान है जहां इससे भी कम रौशनी है. इसलिए यह निराशाजनक है. यह प्रतियोगिता के लिए अच्छा नहीं है और मुझे लगता है कि नियमों की समीक्षा की जानी चाहिये.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: छक्का लगातार फिलिप्स ने पूरा किया अर्धशतक, 200 के करीब न्यूजीलैंड; डेथ ओवरों का खेल जारी
LIVE: छक्का लगातार फिलिप्स ने पूरा किया अर्धशतक, 200 के करीब न्यूजीलैंड; डेथ ओवरों का खेल जारी
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget